Author: Johardesh

  • मेडिकल कॉलेज में 7 वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ SOBSICON 2025 का हुआ आगाज

    मेडिकल कॉलेज में 7 वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ SOBSICON 2025 का हुआ आगाज

    शिवपुरी पहली बार में राष्ट्रीय स्तरीय कांफ्रेंस आयोजित

    चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञ और शोधकर्ताओं को एक साथ लाने, नवाचार को बढ़ावा देना कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य : डॉक्टर शशांक त्यागी

    शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्याल एवं चिकित्सालय शिवपुरी में अधिष्ठाता डॉक्टर डी.परमहंस के मार्गदर्शन एवं बायोमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉक्टर शशांक त्यागी के नेतृत्व में बायोकेमेस्ट्री विभाग ने 4 दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस 2025 का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। बायोकेमेस्ट्री विभाग के द्वितीय प्रोफेसर डॉ. धर्मवीर शर्मा एवं आयोजक सचिव डॉ ज्योति शुक्ला द्वारा सफल मंच संचालन करने के साथ कार्यक्रम की अहम भूमिका में रहे।

    बायोमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉक्टर शशांक त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय कांफ्रेंस आयोजित करने वाला पहला शिवपुरी मेडिकल कॉलेज है। कांफ्रेंस का उद्देश्य मेडिकल साइंस के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति पर केंद्रित है। सम्मेलन का उद्देश्य आमतौर पर चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम प्रगति पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञ और शोधकर्ताओं को एक साथ लाने, नवाचार को बढ़ावा देने और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुगम बनाने के लिए आयोजित किए जाते हैं। कांफ्रेंस में देश विदेश के जाने-माने सुप्रसिद्ध डॉक्टर सुखेश मुखर्जी एम्स भोपाल, डॉक्टर बी एस डाँगी पीपुल विश्वविद्यालय सहित विशेषज्ञ डॉक्टर्स का आगमन हुआ। इसी के साथ एम.डी.एवं पी.एच डी. छात्र डॉ. सुनील सिंह तोमर, डॉ. इशिता यासमिन, डॉ सुनील कुमार यादव, डॉ. आकाश कुमार गोयल, डॉ. मुकेश गुर्जर, डॉ. शबाना साहिन, डॉ. अंजलि रानी, डॉ. आयुषी नेमा, डॉ. विभा शुक्ला, डॉ अंकित, डॉ. आयुषी खरे सहित अन्य स्टेट के डॉक्टर्स ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान एम्स भोपाल से आये डॉ सुखेश मुखर्जी एवं पीपुल विश्वविद्यालय के डॉ बी. एस डॉगी द्वारा विभिन्न जॉचों एवं मशीनों पर विस्तृत जानकारी दी, वहीं कॉलेज की पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अपराजिता तोमर एवं डॉ. हेमलता बामोरिया सह प्राध्यापक द्वारा HPLC जॉच एवं मशीनो की भूमिका के सम्बंध में बताया गया।

    इस दौरान प्रभारी डीन डॉक्टर पंकज शर्मा, डॉ. भरत सिंह बाथम, डॉ शालिनि रत्नाकर, डाॅ नरेन्द्र, रजनीगंधा प्रधान, सहायक पीआरओ राहुल अष्ठाना, शाबिर अली खान, अरविन्द शाक्य, विजय प्रताप सिंह भदौरिया एवं हिमांशु सक्सेना, राजु परिहार सहित एमबीबीएस छात्र-छात्राओं,पैरामेडिकल स्टाफ सहित ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

  • आपराधिक न्यायशास्त्र कार्यशाला फैजलअली शाह और कमल जैन ने नये अधिवक्ताओं को दी जानकारी

     भाजपा विधि प्रकोष्ठ की आपराधिक न्यायशास्त्र   कार्यशाला 

    ग्वालियर  । भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की साप्ताहिक कार्यशालाओं की श्रृंखला में एक और अध्याय जुड़ गया। इसी तारतम्य में मंगलवार को उच्च न्यायालय परिसर ग्वालियर में “आपराधिक न्याय व्यवस्था” विषय पर कार्यशाला ‌में मुख्य वक्ता अधिवक्ता श्री फैजल अली शाह अतिथि अधिवक्ता श्री कमल जैन थे।

    इस अवसर पर मुख्य वक्ता अधिवक्ता श्री फैजल अली शाह ने आपराधिक न्यायशास्त्र (Criminal Jurisprudence) विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।
    उन्होंने आपराधिक न्याय व्यवस्था के मूल सिद्धांतों, अभियोजन प्रक्रिया और अभियुक्त के अधिकारों के साथ-साथ न्यायिक विवेक के व्यावहारिक पहलुओं को विस्तारपूर्वक समझाया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि अधिवक्ता श्री कमल जैन रहे।
    कार्यशाला में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री दिलीप अवस्थी, श्री नितिन अग्रवाल , श्री रवि जैन, श्री आर. ए. रोमन, श्री प्रवीण निवासकर तथा मुरैना जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री तोमर सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के समापन पर विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता श्री फैजल अली शाह एवं अन्य अतिथियों व अधिवक्ताओं का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।

  • ग्रीनिंग वेस्टलैंड ऑफ इंडिया थीम पर कैडेटस ने सुने व्याख्यान

     

     

    ग्वालियर।  आठवी एमपी बटालियन एनसीसी ग्वालियर के कमान अधिकारी सुमित दुआ के निर्देशन में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्वालियर में ग्रीनिंग वेस्टलैंड ऑफ इंडिया थीम पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
    इसमें मुख्यावक्ता के रूप में गिर्राज गोयल जी विशिष्ट अतिथि सब इंस्पेक्टर उपेन्द्र धाकड़ जो कि एनसीसी के पूर्व कैडेट रहे। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इसी क्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच का संचालन कैडेट मुस्कान द्वारा किया।
    इस कार्यक्रम में डी ए व्ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया बाजार एवं शासकीय एम एल बी कॉलेज के जूनियर एवं सीनियर विंग के 150 कैडेट्स ने भाग लिया।
    एनसीसी कैडेट्स को पूर्व प्रमुख इंजीनियरिंग निर्माण संगठन, सैन्य अभियंता सेवा से मुख्य अभियंता श्री गिर्राज गोयल द्वारा व्याख्यान के माध्यम से ग्रीनबीच , गो ग्रीन क्लीन ब्रीद, बंजर भूमि का किस तरह पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित किया जाए। बंजर भूमि की जलवायु के अनुसार पौधों का चुनाव कर पधारोपण करें, विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इसी क्रम में सब इंस्पेक्टर एनसीसी कैडेट को देश निर्माण में भूमिका निभाने पर प्रकाश डाला।
    यह सामाजिक गतिविधि प्राचार्य महोदय की उपस्थिति में संपन्न हुई, पर्यावरण को हरा भरा बनाने हेतु पोस्टर के माध्यम से भी अभिव्यक्ति की गई । महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की।
    कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी गजेन्द्र जैन,केयर टेकर प्रोफेसर कपिल कौरव प्रोफेसर नीरज झा,कृष्ण राठौर आदि उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से हुए कार्य में आभार केयर टेकर प्रोफेसर कपिल कौरव किया।

  • ग्वालियर जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

    15 अक्टूबर बुधवार को जिले में12वी  कक्षा तक सभी बच्चों के लिये अवकाश घोषित

    ग्वालियर 14 अक्टूबर 2025/ ग्वालियर जिले में बुधवार 15 अक्टूबर को 12वी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अवकाश रहेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। इस दिन संभावित स्थानीय आयोजन एवं यातायात व्यवस्था बाधित होने की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनने पर बच्चों को असुविधा न हो और उनके हित प्रभावित न हो, इस बात को ध्यान में रखकर यह छुट्टी घोषित की गई है।
    जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 15 अक्टूबर को जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सी.बी.एस.ई. व आई.सी.एस.ई. विद्यालयों में अध्ययनरत 12वी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी शिक्षक अपने स्कूल में उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य सम्पादित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) निजी क्षेत्र के हवाले

    नई दिल्ली।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी  वर्ष मना रहा है इसी की छत्रछाया में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा नीत राजग सरकार ने   राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) का कामकाज भी भाजपा-आरएसएस के नज़दीकी श्रीधर वेम्बु के ‘जोहो’ को सौंप दिया  है।  आगे की बात करें तो  महानगर टेलीफ़ोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) अब कहां है, कुछ मालूम है? विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) कहां गया, कुछ पता है? भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) दम तोड़ रहा है।

    सरकारी डेटा की बढ़ती असुरक्षा  के खतरे कब समझेगी सरकार

    नीतीश कुमार चन्द्राबाबू नायडू की बैसाखी वाली सरकार  दूर संचार-इंटरनेट की सभी सरकारी कंपनियों को अपने चहेते निजी क्षेत्र के हवाले करने के पीछे क्या है? डेटा आज की दुनिया का सब से बड़ा हथियार है। सरकारी क्षेत्र के नियम-क़ानून फिर भी डेटा-सुरक्षा की काफी हद तक पुख़्ता देखभाल करते रहे हैं। निजी क्षेत्र तो आजकल हमारे देश में हर क़ानून से परे हैं। डेटा-जगत पूरी तरह उस के हवाले करने के पीछे सरकार की असली मंशा क्या है?

  • पानी ओर सीवर शुल्क में बढोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं

    मेयर-इन-काउंसिल तथा निगम परिषद द्वारा ऐसा कोई निर्णय नही लिया गया

    ग्वालियर। महापौर डॉ श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने कहा है कि वर्तमान मेयर इन कौंसिल या निगम परिषद ने जलकर ओर सीवेज के शुल्क में किसी तरह की बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं बनाया है । आयुक्त ने कहां से शुल्क बढ़ाने की जानकारी दी है।
    महापौर ने कहा कि आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा ‘‘निगम की आय बढ़ाने के लिये वर्तमान पानी का बिल 150 रुपये की जगह हर माह रुपये 589 और सीवेज के 116 रुपये वसूलने की तैयारी प्रेषित प्रस्ताव को शासन स्तर पर लम्बित रहने का अवगत कराया गया है। शुल्क वृद्धि के विरोध में आज नगर निगम महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार द्वारा प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन को पत्र लिखकर कहा गया कि वर्तमान नगर निगम ग्वालियर की मेयर-इन-काउंसिल तथा निगम परिषद द्वारा इस तरह का कोई निर्णय पारित नहीं किया गया है और न ही इस तरह के शुल्क वृद्धि की जानकारी संज्ञान में लाई गई है। महापौर डाॅ. सिकरवार ने कहा चूंकि वर्तमान में ग्वालियर की जनता जलभराव, सीवर समस्या तथा नियमित पेयजल उपलब्धता की अनिश्चितता के चलते जनता में आक्रोश है। इस पर शुल्क वृद्धि करना जनता के साथ न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की महापौर होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि जनता पर सुविधाओं के अभाव में अनावश्यक बोझ ना डाला जाये। पानी तथा सीवर चार्जेज के शुल्क वृद्धि सम्बन्धी प्रस्ताव पर शुल्क वृद्धि का निर्णय नहीं लिया जाये तथा ग्वालियर निगम प्रशासन को सर्वप्रथम सड़क निर्माण, पेयजल, सीवर समस्याओं के सुचारू संचालन के लिए दूरगामी विस्तृत कार्ययोजना बनाने व क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किये जायें, ताकि ग्वालियर की जनता की उक्त समस्याओं का स्थाई निराकरण सम्भव हो सके।

  • दीपावली त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दलों ने शहर भर में किया भ्रमण

     

    ग्वालियर।दीपावली त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर भर में भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शहर के विभिन्न बाजारों व बस्तियों में जाकर स्थानीय निवासियों से हर साल की तरह शांति, सदभाव एवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में दीपावली त्यौहार मनाने की अपील कर रहे हैं।

    रविवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में जिला प्रशासन व पुलिस के दलों ने संयुक्त भ्रमण कर शहरवासियों को संदेश दिया कि वे उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ रोशनी का पर्व दीपावली मनाएं। जिला प्रशासन व पुलिस आपकी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये चौबीस घंटे मुस्तैद है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान विघ्न डालने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

    कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने शहर के सभी बाजारों के व्यवसाइयों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली त्यौहार के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद करें। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे फुटपाथ पर बैठकर व्यवसाय करने वाले छोटे-छोटे व्यवसाइयों का रोजगार प्रभावित न हो। साथ ही यातायात भी सुगम बना रहे।

     

  • मोदी जी देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने में लगे हैं -श्री नारायण सिंह कुशवाह

    भारत को  विश्व में  तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है इसके लिए आत्मनिर्भरता जरुरी भारत-जय प्रकाश राजौरिया

    ग्वालियर । मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में जो बदलाव किए हैं, वह गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित हैं। सरकार ने खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम करके जन कल्याण का कार्य किया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी दरों का सरलीकरण भी किया है। उक्त बात उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने रविवार को लक्ष्मीगंज स्थित गोयल वाटिका में आयोजित भाजपा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा का व्यापारी एवं प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
    उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय निर्मित उत्पादों पर जीएसटी दरें कम की गई हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ हुआ है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा आई है और आम जनता को राहत मिली है। मोदी सरकार का प्रयास है कि व्यापारी वर्ग को कर प्रणाली में राहत मिले और व्यापार को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्व के सबसे ताकतवर देश द्वारा भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ भी भारत के विकास को नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक देश, एक कर करके व्यापारी बंधुओं के लिए बहुत आसान कर दिया। देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने में लगे हैं। नरेन्द्र मोदी किसी देश  के सामने  झुकने वाले नहीं हैं। चाहे आर्थिक नीति हो या अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति हो, हर जगह देश को नंबर वन स्थान पर रख रहे हैं।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि आज अगर भारत को विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनना है तो इसके लिए जरूरी है आत्मनिर्भर भारत। आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि हम सभी को इन बातों को लेकर जनता के बीच जाना है और उन्हें बताना है कि विदेशी चीज नहीं खरीदना है स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदना है।
    उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाकर व्यापार को सशक्त किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भागीदारी करने की अपील की।
    यह देश की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है- श्री विवेक शेजवलकर
    इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के आर्थिक तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी दरों में कटौती का उद्देश्य व्यापार जगत को राहत देना और उपभोक्ता हितों की रक्षा करना है और यह देश की जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आज उनके विरोधी भी इस बात को मान रहे हैं कि देश को आगे बढ़ाने में मोदी जी सहायक है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से डिजिटल पेमेंट, जीएसटी रिटर्न और पारदर्शी कर व्यवस्था को अपनाकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में योगदान देने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, महामंत्रीगण श्री विनोद शर्मा,श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजेश दुबे, श्री राकेश माहौर, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती खूशबू गुप्ता, श्रीमती ममता भिलवार, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री संतोष गोडयाले, श्री चंद्रप्रकाश मिश्रा, श्रीमती प्रीति थोराट, मण्डल अध्यक्षगण श्री सतपाल जादौन, श्री अमर कुटे, श्री विनय शर्मा, श्री कौशलेन्द्र राजावत, श्री राघवेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
    कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला प्रभारी श्री रामेश्वर भदौरिया ने व संकल्प का वाचन जिला उपाध्यक्ष एंव सह प्रभारी श्री कनवर मंगलानी ने एवं आभार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने व्यक्त किया।
    इस अवसर पर व्यापारीगण एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • चिराग पासवान 29 सीटों के साथ बिहारी फर्स्ट की राह पर

    पटना/ नईदिल्ली। बिहार चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद  24 घंटे के भीतर ,आखिरकार भाजपा जेडीयू की टीम चिराग पासवान को मनाने सफल हो गई है।  राजग ने सीटों के बटवारें की घोषणा कर दी है।  लोकजनशक्ति पार्टी  (रामविलास पासवान) के मुखिया और  केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान सीटों के बंटवारे में सबसे ज्यादा फायदे में  रहे हैं। भाजपा जेडीयू के हिस्से में 101-101 विधान सभा सीटों के बाद  लोजपा(आर) को 29 विधानसभा सीटें पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है. जबकि हम के कर्ताधर्ता जीतन राम मांझी और  रालोमो के कुशवाहा सीटों के बटवारें में 6-6 सीटें ही मिली हैं।

    राजग में आखिरकार सीटों का बटवारा हो गया कौन कहां से लडेगा कौन के हिस्से में कौन सी विधान सभा सीट आयेगी। यह तो कुछ दिनों के बाद में साफ होगा। लेकिन इतना तय हो गया है कि चिराग पासवान 29 विधान सभा सीटों के साथ चैंपियन यानि बिहारी फर्स्ट की राह पर कितना आगे जायेंगे। यह तो  बिहार के विधानसभा चुनाव  के परिणाम तय करेंगे ।

    चिराग पासवान के हिस्सेकी 29 सीटें

    बखरी,साहिबपुर कमाल ,तारापुर ,रोसडा राजापाकर ,लालगंज ,हाय घाट ,गायघाट एकमा मरोढ़ा हर्बल गया हिसुआ फतवा दानापुर ब्रह्मपुर राजगीर कदवा ,सोनबरसा बलीरामपुर ,हिसुआ ,गोविंदपुर, सिमरी, बख्तियारपुर ,मखदूम ,कसबा ,सुगौली  और मोरवा

    हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा जीतन राम मांझी की पार्टी 6 सीट

    टेकारी

    कुटुंबा

    अतरी

    इमामगंज

    सिकंदरा

    बराचट्टी

     

  • महिला सम्मेलन में मंच से सिंधिया की नसीहत मंच खाली करो नारी शक्ति ही देश की धुरी

     

     

    पिछोर/शिवपुरी।केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ने आज पिछोर में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। यह सम्मेलन नारी शक्ति के सम्मान और उनके उत्थान को समर्पित रहा, जिसकी शुरुआत में ही मंत्री ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी पुरुष जनप्रतिनिधियों और सदस्यों से अनुरोध किया कि वे नीचे उतर जाएं ताकि मंच पर केवल महिलाएं ही रहें, जिससे नारी शक्ति का वास्तविक वर्चस्व स्थापित हो सके।

    राजमाता को नमन कर लिया नारी शक्ति उत्थान संकल्प
    सिंधिया ने अपनी दादी अम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 106वीं जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि राजमाता ने नारी सशक्तिकरण का झंडा उठाकर देशव्यापी आंदोलन चलाया था। उन्होंने बताया कि राजमाता ने 1965 में महल की 60 एकड़ ज़मीन दान में देकर ग्वालियर में सिंधिया कन्या विद्यालय की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि उनकी दादी अम्मा में सरस्वती का ज्ञान, माँ दुर्गा के न्याय की शक्ति और माँ लक्ष्मी का प्रेम था, क्योंकि नारी तो हमारी देवियों का ही रूप है। उन्होंने कहा कि आज ‘नारी शक्ति’ माँ भारती के लिए एक प्रबल पंक्ति के रूप में चल पड़ी है। उन्होंने हंसमुखी, रामदेवी और मुन्नीबाई जैसे स्थानीय उदाहरण दिए, इसके अलावा उन्होंने क्रांति देवी की भी बात की जिन्होंने 329 समूहों की कमान संभालकर ₹1000 के छोटे निवेश से लाखों की कमाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ़ ज़िले की नहीं, आप भारत की कहानी हैं, यह उसी सफ़र की कहानी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा रहे हैं।

    कांग्रेस महिलाओं को बोझ समझती थी
    सिंधिया ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर करारा निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ कांग्रेस के समय में महिला को ‘बोझ’ समझा जाता था, वहीं आज मातृशक्ति देश का ‘भविष्य’ बन गई है। उन्होंने भाजपा सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 12 करोड़ महिलाओं के घर में चूल्हा जल रहा है, और मुद्रा एवं जन-धन योजनाओं से मिले संबल से करोड़ों महिलाएं आजीविका के नए आयाम छू रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी बेटी को भविष्य मानकर कन्यादान करती है और 21 साल में ‘लाड़ली बहना’ बन जाती है। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर खुशी जाहिर की और हास्यपूर्वक कहा कि जल्द ही हम सब सांसद पति और विधायक पति बनकर रह जाएंगे,” और “कोई पार्षद पति अलाउड नहीं होगा।

    पिछोर को औद्योगिक सौगातें
    स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सीधे रोज़गार देने की प्रतिबद्धता जताते हुए सिंधिया ने दो बड़ी औद्योगिक घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि बदरवास में जैकेट का प्लांट लगाया गया है, जिससे हजारों बहनों को सीधा रोज़गार मिलेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए मूंगफली प्रोसेसिंग प्लांट भी लाया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं न केवल पिछोर और आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक परिदृश्य को बदलेंगी, बल्कि यहाँ की लगभग 18,000 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों की प्रगति सुनिश्चित होती है। मेरा संकल्प है कि पिछोर की हर बहन अपने घर में आत्मविश्वास और सम्मान के साथ खड़ी हो सके।

    कार्यक्रम के अंत में सिंधिया ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए, हम हर जिले, हर गाँव और हर व्यक्ति तक प्रगति की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछोर की धरती अब औद्योगिक और सामाजिक विकास का नया केंद्र बनेगी।

    दुर्घटनाग्रस्त को देखकर रुके, पीड़ित को अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद ही आगे बढ़े सिंधिया*
    कार्यक्रम के उपरांत सिंधिया ने आज मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। पिछोर क्षेत्र से गुजरते समय जब सिंधिया का काफिला मार्ग पर अग्रसर था, तभी उन्होंने सड़क के दूसरी ओर एक व्यक्ति को दुर्घटना में घायल अवस्था में देखा। स्थिति को देखते ही उन्होंने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और स्वयं वाहन से उतरकर घायल व्यक्ति के पास पहुंचे। सिंधिया ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाने के निर्देश दिए और तब तक स्थल पर ही मौजूद रहे जब तक घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज नहीं दिया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पीड़ित को सुरक्षित रूप से अस्पताल रवाना किया गया है, इसके बाद ही वे अपने वाहन में लौटे और काफिला आगे बढ़ा। स्थानीय लोगों ने केन्द्रीय मंत्री की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम उनके संवेदनशील और जनसेवक व्यक्तित्व को दर्शाता है।