Author: Johardesh

  • चन्देरी का हर बुनकर सोने के समान है और इनकी सुरक्षा व समृद्धि मेरी जिम्मेदारी- सिंधिया

    पूरे विश्व में सिर्फ इन 6 हजार बुनकरों के पास है हस्तकला का हुनर-सिंधिया

    अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ने आज चंदेरी में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन स्कीम (IIUS) प्रोजेक्ट, हैंडलूम पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित राज्य विभाग के अधिकारियों एवं परियोजना निदेशक के साथ विस्तृत बैठक की। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र की सजीव मिसाल माने जाने वाले इस केंद्र की विस्तृत समीक्षा की और बुनकरों को सीधे लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं परियोजना हितधारकों को कड़े निर्देश दिए। सिंधिया ने कहा, “मेरा हर बुनकर सोने के समान है। आप लोग इस देश के खज़ाना हैं, और आपकी सुरक्षा व समृद्धि मेरी जिम्मेदारी है।”

    बुनकरों की आय बढ़े उन्हें, हैंडलूम पार्क हर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लाभ मिले

    केन्द्रीय मंत्री ने चंदेरी की इस जीवंत परंपरा से जुड़े 6,000 बुनकरों तथा हैंडलूम पार्क में कार्यरत सभी 240 सक्रिय करघों के संचालन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सिंधिया ने प्रशासन एवं परियोजना प्रमुख को सख्त निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए बुनकरी उद्योग के पुनरोद्धार हेतु एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस योजना में बुनकरों की आय, उत्पादन, तथा हैंडलूम पार्क के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभों का विस्तृत मूल्यांकन शामिल होना चाहिए, ताकि योजना की सफलता को धरातल पर मापा जा सके।
    बुनकरों से संवाद के दौरान सिंधिया ने कहा कि पूरे विश्व में सिर्फ यही 6 हजार बुनकर हैं जिनके पास यह हस्तकला का हुनर है। इन हाथों से बनने वाला हर उत्पाद प्रीमियम उत्पाद है। पूरा विश्व मशीनों की ओर भाग रहा है लेकिन आप सभी हाथों से इन कपड़ों का उत्पादन कर रहे हैं। जो डिजायन और गुणवत्ता आप लोग बना रहे हैं, वो पूरे विश्व में कही नहीं है इसलिए इसकी मांग बढ़ना और आपका मुनाफा बढ़ना तय है।

    शुद्धता होसुनिश्चित, बिचौलियों को खत्म करेंगे सिंधिया

    सिंधिया ने निर्देश दिया कि इस बात का विस्तृत अध्ययन हो कि हैंडलूम पार्क आने से बुनकरों को कच्चे माल की खरीद से लेकर पैकेजिंग और ब्रांडिंग तक क्या लाभ मिल रहा है, जो उन्हें घर पर नहीं मिलता। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चंदेरी की बुनाई कला प्रदूषित नहीं होनी चाहिए, यानी उत्पादों में किसी भी कीमत पर मिलावट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिचौलियों को पूरी तरह से जड़ से खत्म करने पर जोर दिया और बुनकरों को अपनी वेबसाइट बनाकर सीधे ग्राहकों को बिक्री करने का सुझाव दिया। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश डिजिटल पथ अपनाकर पूरे विश्व के साथ कदमताल कर रहा है, ऐसे में हमारे बुनकर भाइयों को भी डिजिटल इंडिया का लाभ उठाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि फैब इंडिया और रॉ मैंगो जैसी खरीददार कंपनियों के कार्यालयों की स्थिति की जाँच की जाए और अधिक से अधिक कंपनियों के कार्यालय यहाँ स्थापित करवाए जाएं, ताकि वे सीधे बुनकरों से खरीद करें।

    मानवीय सुविधाओं और तकनीक का हो उन्नयन
    केन्द्रीय मंत्री ने पार्क के रखरखाव और वहाँ की मानवीय सुविधाओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बुनकरों के लिए एक कमरा खाली हो, जहाँ वे रात बिता सकें, और अन्य खाली कमरों को उनके बच्चों के लिए अलग कमरा बनाने पर विचार किया जाए। उन्होंने बुनकरों के लिए एक स्थायी सुविधा के रूप में वीवर सर्विस सेंटर का कार्यालय चंदेरी में ही स्थापित करने को कहा, जो वर्तमान में केवल इंदौर में है। उन्होंने वर्ष 2008 में स्थापित की गई 6 CAT CAM मशीनों की स्थिति की जाँच कर उन्हें तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि पार्क में मौजूद 240 करघों में से 120 करघों पर महिला बुनकर होनी चाहिए।

    सिंधिया शशांक संवाद
    बैठक के बाद, केन्द्रीय मंत्री ने बुनकरों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना, जिस पर तुरंत कार्रवाई के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए। इस दौरान बीएससी स्नातक बुनकर शशांक से मिलकर केन्द्रीय मंत्री प्रभावित हुए, जिसने 3 साल में 100 से अधिक चंदेरी साड़ियाँ बनाकर ₹3,00,000 से अधिक की कमाई की है। सिंधिया ने शशांक सहित सभी बुनकरों को आश्वासन दिया कि उनकी प्रतिभा और हुनर को सही मंच देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। यह दौरा चंदेरी के हस्तकला उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने और उसकी शुद्धता को कायम रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • जातिवादी हिंदुओं से विराट हिन्दु धर्म को गंभीर खतरा

    मेरा सोच एकदिन  में विकसित नहीं  हुआ है, इसकी एक नहीं सैकड़ों वजह हैं

              सत्येन्द्र जैन

    मेरा सोच एकदिन विकसित नहीं हुआ है, इसकी एक नहीं सैकड़ों वजह हैं। देशभर में फैले  भगवता चार्यों रामकथा वाचकों बागेश्वर धाम सीहोर के पंड़ित जी  के मुखार बिंद से निरतंर झर रहे हिंदुवादी परनाले नालियों  ने  चस्पा कर दिया है कि जातिवादी हिंदुओं से विराट हिन्दु धर्म को गंभीर खतरा मुंह बांये खड़ा है।  में इतिहास का छात्र हूं सिविल सेवा के लिये 1991 से 1996 तक लगातार पीएससी  आरएएस,आरपीएससी की मुख्य परीक्षाएं दी 1984 का दंगा देखा 1989 का आरक्षण लागू किये जाने के वीपी सिंह के फैसले को देखा कमंडल की आडवाणी ब्रांडराजनीति देखी , लालू मुलायम की मंडल राजनीति कांशीराम बसपा का मायावती का  उत्थान पतन  देखा । 1989 से लेकर 2025 तक  देश भर के हिन्दी भाषी  समाचार पत्रों में दैनंदिन  छप रहीं  खबरों , साढे  तीन  दशक 24X7  हल्लागुल्ला  मच रहे खबरिया चैनलों की बहसों में भगवा वस्त्रधारियों की भडकाऊ भाषा से छन छन कर  बाहर आया । इससे  लगने  लगा है  कि हिंदुओं को तो मुगल  की नस्ले  ही  ढंग से ठीक करेंगी। इनसे एक जस्टिस गवई बर्दाश्त नहीं हो रहा।देश में मुश्किल से अनुसूचित जाति  दूसरा आदमी है जो ढंग की जगह पर है। उनसे भी दिक्कत है, गवई सर के ही समय में “मी लॉर्ड” कहने से दिक्कत पैदा  हो रही है, 75 साल से सबको, जिला जज तक को, मी लॉर्ड कहा है सुहाता था। सुधार करना है तो गवई साहब के बाद होगा, इनके समय में बोलना पड़ेगा, अरे   हिन्दुत्व के ठेकेदारों  बस  जज साहब ने कह दिया – विष्णु की मूर्ति एएसआई के दायरे में  है।  मैं इस पर निर्णय  नहीं दे पाऊंगा. सर्वोन्या का विषय  नहीं ,वहां एक शिव मंदिर है, तब तक वहां जाओ।यदि सच्चे विष्णु भक्त हो तो उनसे ही प्रार्थना करो, वही कुछ कर सकते हैं। अब जाओ,मामला खारिज उनकी एक लाइन पकड़कर नंगे नाच रहे हो? मीम बना रहे हैं. गले में मटका पहना कर और चेहरे पर जूते का निशान लगाकर एआई से वीडियो बना रहे हैं। उन पर थूकने का आह्वान हो रहा है! पागल हो गए हो क्या? आदमी जाति से नहीं, ऐसे नीच कर्मों से नीच होता है।लेकिन  हिंदू संत इसकी आलोचना भी नहीं कर रहे हैं? किस बात के संत हैं? ऐसे बनेगा विराट हिंदू? ऐसे करोगे एकता? सुधार की आकांक्षा से की गई मेरी आलोचनाओं के भी मीम बनते हैं. इनको लगा था कि मोदी जी आएं हैं, अब आरक्षण खत्म होगा. बड़ा मजा आएगा. मोदी जी ने कह दिया कि आरक्षण तो मेरी लाश पर ही खत्म होगा. तब से कई लोग मोदी जी से भी तपे हुए हैं। अरे भाई, मोदी जी को देश चलाना है। 25 साल से बंदा कोई चुनाव नहीं हारा, राम मंदिर बन गया,. कश्मीर में 370 खत्म कर दी, भारत के संविधान लागू हो गया, तीन तलाक गया, उनका  दृष्टि विकसित और  सशक्त भारत पर है। वे नए युग में भारत को ले जाना चाहते हैं और आपकी चिंता है कि चीफ जस्टिस के मुंह पर थूकना है! आप उनको राजनीति सिखाओगे? और मोदी से नाराज होकर जाओगे किधर? राहुल गांधी के पास? वह तो मुस्लिम समीकरण बनाकर मुग्ध हैं। ऊपर से वे कहां कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म कर देंगे। तो वहां भी तुमको घंटा मिलेगा, ऊपर से धर्म की भी हानि होगी सो बयान से रंगनाथ मिश्रा और सच्चर फिर से जिंदा हो जायेगे
    . शाहबानो जजमेंट फिर पलटे जाएंगे. तो बात गवई साहब की, क्या ही गलत कहा है विद्वानों ने कि हिंदू अपनी जाति में जीता है, जाति में मरता है. बाबा साहब के शब्दों में वह चूहे के बिल में रहता है।जाति उसका धर्म है, जाति उसका राष्ट्र है खैर, उनका कहा माना किसने? आ रहे हैं वे। अब वही सुधारेंगे,असम में 40% और पश्चिम बंगाल में 35%, यूपी में 25%+, पश्चिम यूपी में और ज्यादा।ये इलाका आपके हाथ में नहीं है। मजबूत शासन है, इसलिए शांति है. आबादी तो बढ़ेगी ही, रोक पाए हो? आजादी के समय 9% थे।इस बार देखना जनगणना में. तब समझ में आएगा कि क्या बोल रहा हूं. समझो इस बात को. नई घुसपैठ ज्यादा नहीं है. बॉर्डर टाइट है. भारत में कोई स्वर्ग नहीं है कि बांग्लादेश का आदमी आकर यहां नाले के किनारे घर बनाकर रहेगा. प्रति व्यक्ति जीडीपी का जमीन आसमान का फर्क नहीं है. एक समय था. तब हुई थी घुसपैठ। उनको भी कहां ही निकाला गया।ये आंतरिक वृद्धि है, कानून ही ऐसे हैं कि मुसलमानों के ज्यादा बच्चे होंगे ही। उनको कम उम्र की लड़कियों से शादी करने की कानूनी इजाजत हैष चार बीवी रख सकते हैं, विधवा वहां लगभग हैं ही नहीं, लाभार्थी योजनाओं का पैसा बरस रहा है बच्चे ऊपर वाला नहीं, सरकार पाल दे रही है।है कोई काट? सरकारी पैसे से मदरसे और मुस्लिम यूनिवर्सिटी चल रहे हैं। सरकारी पैसे से इमाम बन रहे हैं,जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 2011 में जब  दलित आदिवासी कोटा खत्म हुआ और मुसलमानों का 50% कोटा आया तो इसका जश्न सामान्य वर्ग  के हिंदुओं ने मनाया था. कहा कि फायदा होगा ।टाइम्स ऑफ इंडिया में खबर छपी थी।दिखाऊं आपकी नीचता? मेरे अलावा उस समय किसी ने विरोध किया हो तो बताओ। आपको दलित आदिवासी – बर्दाश्त नहीं। लेकिन मुसलमानों के साथ आपका गंगा-जमुनी है. गजल है, सूफी है, अकबर का दरबार है,शादी-ब्याह भी है, और ऊपर से हिंदू धर्म को कुछ लोगों के लिए नर्क बनाने पर तुले हुए हुए हो। झेल ही नहीं पा रहे हो किसी को। घोड़ी पर दूल्हा चढ़ जाए तो आग लग जाती है कुछ लोगों को। ऐसा करने वालों में यादव , गुर्जर ,लोधी किरार ,कुशवाहा रावत धाकड़  मिर्धा बहुत हैं बल्कि अब वही ज्यादा हैं ।कोई दलित आईएएस टॉपर बन जाए तो उनके खिलाफ अभियान चल जाता है। आरएसएस के समझदार बुड्ढे समझा रहे हैं कि एक पानी, एक मंदिर, एक श्मशान करो, भेदभाव मत करो, सहभोजन करो, विराट हिंदू बनाओ।

  • मोदी सरकार की जीएसटी कटौती से जनता के चेहरे खिले हुए हर नागरिक मना रहा उत्सव

     

    आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था – लालसिंह आर्य

    पीएम मोदीजी के  जीएसटी सुधारों से दीपावली पर इस साल माता लक्ष्मी जी सबके घर आयेंगी

     

    ग्वालियर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू होने के बाद देश में “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार” की अवधारणा साकार हुई है। यह बात आज शुक्रवार को एक निजी होटल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश जवाहर प्रजापति, आत्मनिर्भर भारत की जिला टोली के संयोजक रामेश्वर भदौरिया, जीएसटी ग्वालियर की जिला टोली के संयोजक सीए अजय सिंघल, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, टोली के सह संयोजक राघवेन्द्र शर्मा, सीपी मिश्रा,
    राघवेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जीएसटी में सुधार कर जनता को दीपावली का उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल कर प्रणाली को सरल बनाता है बल्कि व्यापारियों, उद्योगों और आम नागरिकों के लिए पारदर्शी और सुगम व्यवस्था प्रदान करता है।
    उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य वोकल फॉर लोकल के संदेश को हर भारतीय तक पहुँचाना है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति और सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।

    श्री आर्य ने व्यापारी बंधुओ से आव्हान करते हुए कहा कि वे स्वदेशी सामान का विक्रय कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जब हम स्वदेशी को अपनाते हैं, तब हम केवल वस्तुओं का उपयोग नहीं करते, बल्कि अपने देश की संस्कृति, परंपरा और गौरव से भी परिचित होते हैं। पूर्व की सरकारों ने देश का हित नहीं देखा और विदेशी सरकारों ने अपने हितों का ध्यान में रखकर भारत देश को लूटने का काम किया है।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जीएसटी में सुधार पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के NextGen GST सुधारों से व्यापारिक व्यवस्था पारदर्शी बनी है और करदाताओं को राहत मिली है l पीएम मोदीजी ने जीएसटी की दरों में कमी करके देशवासियों को दीपावली से पहले दीपावली का तोहफा दे दिया है, “इस साल लक्ष्मी जी सबके घर आयेंगी ” l
    उन्होंने पत्रकार वार्ता में यह भी बताया कि UPA सरकार के समय टैक्स की क्या दरें थी और आज कितनी कम हैं l ज्यादातर वस्तुओं पर सिर्फ दो दरें रह गई हैं, जीएसटी के सरलीकरण की दिशा में यह महत्पूर्ण कदम है l देश के आम आदमी के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 18% से शून्य जीएसटी करना महत्पूर्ण सुधार है l
    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि देश के लगभग 10 करोड़ किसानों को बड़ा फायदा मिला है, ट्रैक्टर, उनके कलपुर्जे, टायर इत्यादि पर 12% की दर को कम करके 5 % कर दिया है l उन्होंने कहा कि आम जनता के दैनिक दूध और पनीर पर कोई जीएसटी नहीं होने से आम आदमी बेहतर पोषण भी ले पाएंगे।

     

  • सिद्धि शिवावास योग में करवा चौथ सुहागिनों को कई गुना ज्यादा मिलेगा फल महानगर में 8.15 तक करना होगा चांद का इंतजार

    चंद्रोदय ग्वालियर   8.15 इंदौर 8:33 भोपाल  8:26 उज्जैन 8.33

     

    ग्वालियर।हिन्दू धर्म में अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के प्रश्न पक्ष की चतुर्थी को चतुर्थ तिथि को मनाया जाता है ।इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा को अर्घ्य समर्पित करती हैं। इस वर्ष का करवा चौथ विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। क्योंकि सिद्धि शिवावास योग जैसे मंगलकारी संयोग बना रहे हैं यह योग व्रत के फलों को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं ।

    करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 मिनट से शाम 7:11 बजे तक

    करवा चौथ व्रत समय सुबह 6:19 से शाम 8:13 तक

    करवा चौथ व्रत अवधि 13 घंटे 54 मिनट

    करवा चौथ चंद्रोदय का समय र्दक पंचांग के अनुसार 10 अक्टूबर को शाम 8:10 पर होगा। शहरों के अनुसार थोड़ा समय में बदलाव हो सकता है।कोलकाता मैं सबसे पहले दिखेगा चांद 7:41 पटना 7.48 रांची 7.52

    करवा चौथ पर आपके शहर में कब नकलेगा चांद

    ग्वालियर रात- 8.15

    भोपाल रात -8:26

    इंदौर रात -8:33

    उज्जैन रात-8.33
    करवा चौथ पर  जपें यह मंत्रं
    ॐ गणेशाय नमः
    ॐ नमः शिवायै नम:
    ॐ षणमुखाया नमः
    ॐ सोमाय नमः
    “मम सुख सौभाग्य पुत्र पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्ये सौभाग्यं एवं संतति शुभा प्रयच्छ भक्ति युक्तानां नारीणां हरवल्लभे”

    करवा चौथ माता  आरती
    ओम जय करवा मैया ,माता जय करवा मैया ।

    जो व्रत करें तुम्हारा पर करो नइया।।
    ओम जय करवा मैया।
    सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।।
    यश तुम्हारा गावत जग के सब प्राणी।

    ओम जय करवा मैया।
    कार्तिक कृष्ण चतुर्थी जो नारी व्रत करती।

    दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती।।
    ओम जय करवा मैया ।
    ओम जय करवा मैया माता जय करवा मैया।
    जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
    ओम जय करवा मैया।
    हुए सुहागन नारी सुख संपति पावे।

    गणपति जी बड़े दयालु विघ्न सभी नाशे।।

    ओम जय करवा मैया।
    ओम जय करवा मैया माता जय करवा मैया।
    जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
    ओम जय करवा मैया।

  • एनसीसी नेवल यूनिट के प्रशिक्षण में नौ सेना के जहाजों की कार्यप्रणाली से कैडेटस को कराया अवगत

    नेवल यूनिट एनसीसीवार्षिक प्रशिक्षण शिविर
    ग्वालियर । एनसीसी नेवल यूनिट  3 द्वारा संचालित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे  दिन गुरुवार का शुभारंभ प्रातःकालीन पी.टी. से हुआ, जिसमें सभी कैडिट्स, कैम्प कमांडेन्ट, सहायक एनसीसी अधिकारी तथा समस्त पीआई स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह के नाश्ते के उपरांत यूनिट के शिप मॉडलिंग प्रशिक्षक श्री एच.एस. चौहान ने कैडेटस को नौसेना के विभिन्न जहाजों के विषय  में बताया ,तथा उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया और शिप मॉडल के निर्माण की जानकारी दी
    इसके पश्चात शिविर कमांडेन्ट, ले. कमांडर अखिल शर्मा द्वारा कैडेटस को संबोधित किया गया उन्होने एकता और अनुशासन, समय पालन और टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला एवं मौसम परिवर्तन पर बीमारियों से बचाव के लिए निर्देशित किया तथा शिविर में होने वाली हर गतिविधियों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
    इसके बाद ए.एन.ओ श्रीमती रितु भार्गव द्वारा सिविल अफेयर्स पर एक महत्वपूर्ण कक्षा आयोजित की गई, जिसमें नागरिक जीवन से जुडी विभिन्न प्रशासनिक व सामाजिक विषयों पर जानकारी दी गई। तत्पश्चात ए.एन.ओ. श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा एनसीसी संगठन बिषय पर कक्षा ली गई जिसमें एनसीसी की संरचना, उद्वेश्य, और प्रशिक्षण की उपयोगिता पर विस्तृृत रूप से बताया गया।
    सायंकालीन सत्र में कैडेटस ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे शिविर का वातावरण उर्जा और जोश से भर गया।
    शिविर में मुख्य रूप से से.ऑ. योगेश भदौरिया, से.ऑ मंजुला त्रिपाठी, थर्ड ऑ. योगेश कुमार, थर्ड ऑ. रितु भार्गव, थर्ड ऑ. आर.पी. सिंह एवं सी.आई. मुकेश कुमार, पी.ओ. अशोक, पी.ओ. विजय शर्मा, पी.ओ राकेश यादव, पी.ओ बाबूलाल शर्मा, पी.ओ. गौरव शर्मा, पी.ओ. शिवराज, पी.ओ. रूपेश गौतम एव पी.ओ संगजीत उपस्थित रहे।

  • डबरा में ईस्टर्न बायपास और सर्विस रोड के निर्माण के लिए गड़करी से मिले भारत सिंह

    ग्वालियर बायपास  हादसों को रोकने सर्विस रोड़  बनाने गडकरी  को सौंपा पत्र

    ग्वालियर/दिल्ली ।  सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से गुरुवार को नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर डबरा में ईस्टर्न बायपास के निर्माण की जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा में उन्होंने बताया कि ईस्टर्न बायपास के निर्माण से डबरा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आएगी। वर्तमान में भितरवार एवं चीनोर से ग्वालियर या झांसी एवं दतिया से भितरवार की तरफ जाने वाला ट्रैफिक को डबरा शहर से गुजरना पड़ता है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
    इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बिलौआ, अर्रु तिराहे और कल्याणी तिराहे पर स्वीकृति फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को जल्द शुरु करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने ग्वालियर बायपास पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए सर्विस रोड के निर्माण के संबंध में भी अनुरोध पत्र भी सौंपा।
    ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिकरोदा चौराहे पर 50 करोड़ और करैरा में 48.19 करोड़ रुपए की लागत के फ्लाईओवर की सौगात देने के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री जी का ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार और धन्यवाद भी जताया। गौरतलब है कि सांसद भारत सिंह कुशवाह के लगातार प्रयासों से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र को लगातार कई बड़े विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इसमें 1347.6 करोड़ रुपए की लागत से 28.516 किमी लंबा 4-लेन वेस्टर्न बायपास प्रमुख है। इसके साथ ही ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली करैरा विधानसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-27 के शिवपुरी-झांसी खण्ड पर करैरा कस्बे के अंतर्गत टीला रोड कॉलेज तिराहे पर 48 करोड़ का फ्लाई और सिकरोदा चौराहे पर 50 करोड़ की लगात से बनने वाले फ्लाई ओवर के टेंडर भी जारी हो चुके है। यह सभी निर्माण कार्य ग्वालियर के साथ अंचल के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

  • छिंदवाडा हादसा नहीं मोहन सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी लापरवाही राजेन्द्र शुक्ला दें स्तीफा-सुरेन्द्र यादव

    कॉप सिरिप पीने से मौत के आगोश में गये नोनिहालों को  कांग्रेस की  श्रृद्धांजली निकाला कैंडल मार्च

    ग्वालियर ।छिंदवाड़ा के अस्पताल में जहरीला कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रॉक्सी टॉकीज से महाराज बाड़ा तक कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत हुए बच्चो की आत्मा की शांति के लिए भांवभीनी श्रृद्धांजली अर्पित की और इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

    शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा के अस्पताल में जो मासूम बच्चे जहरीले कफ सिरप पीने से अपनी जान गंवा बैठे वह सिर्फ एक हादसा नहीं, यह शासन और प्रशासन की घोर लापरवाही का जीता-जागता सबूत है। यह घटना प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है। दवा की गुणवत्ता जांच में भारी लापरवाही और प्रशासनिक सुस्ती के कारण मासूमों की जान चली गई। इस दुखद घटना नैतिक जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और लोक स्वास्थ एंव परिवार कल्याण मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की है। वे बच्चे जिनकी आंखों में अभी सपने भी नहीं जन्में , जिनके माता-पिता ने उनके लिए बेहतर भविष्य का सपना देखा था, आज वे बच्चे हमारे बीच नहीं हैं। यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए शर्म की बात है कि सरकारी निगरानी की कमी और दवा कंपनियों पर नियंत्रण न होने की वजह से जहरीली दवा मासूमों की मौत का कारण बन गई। जब किसी राज्य में मासूमों की मौत लापरवाही से होती है, तो जिम्मेदारी सिर्फ डॉक्टरों या कर्मचारियों की नहीं, बल्कि राज्य सरकार की भी होती है। इन मौतों का जिम्मेदार कौन है इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री मोहन यादव और लोक स्वास्थ एंव परिवार कल्याण मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को प्रदेश की जनता को देना चाहिए, अगर भाजपा में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो इन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। क्योंकि जिनके शासनकाल में मासूमों की जान चली जाए, और फिर भी वे कुर्सी पर बैठे रहें यह अन्याय है, यह अमानवीयता है। आज का यह कैंडल मार्च सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं यह आवाज़ है न्याय की। कांग्रेस इन मासूमों को न्याय दिलाकर दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाकर ही रहेगी।

    कांग्रेस का कैंडल मार्च
    संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, राम पांडे, हरि ओम शर्मा, वीर सिंह तोमर, उदल सिंह यादव, महबूब खान चैन वाले, दर्शन मिश्रा, श्रीमती सीमा समाधिया, मंगल यादव, सोनू कुशवाहा, श्रीमती मीनू परिहार, भैया लाल भटनागर, शंकर गवारा, तरुण यादव, दिनेश पांडे पट्टू, महेश माधुरिया, विजय शर्मा, संजय फाड़तारे, महेंद्र शर्मा, परमानंद रत्नाकर, अरविंद चौहान, ओमप्रकाश सिकरवार, श्रीमती गायत्री मंडेलिया,
    ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदोरिया, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा अनूप शिवहरे, राजेश बाबू अब्दुल हमीद पप्पू राकेश शर्मा, उदय राज योगी, कैलाश चावला, संदीप यादव, अविद नकवी, बाबूलाल चौरसिया, राहुल भदोरिया, अनिल शर्मा, गिर्राज चंदेरिया, धीरेन्द्र यादव, जसवंत वर्मा, पवन शर्मा, मुकेश धाकड़, सुग्रीव कुशवाहा, विष्णु कांत शर्मा, रविंद्र सिंह कुशवाहा, हृदेश पाठक, गोविंद दास अग्रवाल, मोहम्मद अजहर, राकेश राजपूत, अनूप मिश्रा भूपेंद्र बघेल जगदीश पवैया, कपिल जैन भोलू, बलराम प्रजापति चंद्रभान मंडेलिया योगेश दंडोतिया गोपाल दास प्रजापति आकाश सिंह डॉक्टर आरसी राजपूत सुभाष गुप्ता प्रताप राव महादिक, गणपत शाक्य डॉ प्रदीप शाक्य शरद यादव जीतू खटीक बंटी लोधी अनुराग वर्मा सत्येंद्र नगर जितेंद्र खमरिया शाहिद अनेक कांग्रेस जन सम्मिलित् थे।
    कैंडल मार्च में संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, राम पांडे, हरि ओम शर्मा, वीर सिंह तोमर, उदल सिंह यादव, महबूब खान चैन वाले, दर्शन मिश्रा, श्रीमती सीमा समाधिया, मंगल यादव, सोनू कुशवाहा, श्रीमती मीनू परिहार, भैया लाल भटनागर, शंकर गवारा, तरुण यादव, दिनेश पांडे पट्टू, महेश माधुरिया, कुलदीप सिंह कौरव एड, विजय शर्मा, संजय फाड़तारे, महेंद्र शर्मा, परमानंद रत्नाकर, अरविंद चौहान, ओमप्रकाश सिकरवार, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदोरिया, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा अनूप शिवहरे, राजेश बाबू अब्दुल हमीद पप्पू राकेश शर्मा, उदय राज योगी, कैलाश चावला, संदीप यादव, संजीव दीक्षित, नीरज यादव, अविद नकवी, बाबूलाल चौरसिया, राहुल भदौरिया, अनिल शर्मा, गिर्राज चंदेरिया, धीरेन्द्र यादव, जसवंत वर्मा, पवन शर्मा, मुकेश धाकड़, सुग्रीव कुशवाहा, विष्णु कांत शर्मा, रविंद्र सिंह कुशवाहा, हृदेश पाठक, गोविंद दास अग्रवाल, मोहम्मद अजहर, राकेश राजपूत, अनूप मिश्रा भूपेंद्र बघेल जगदीश पवैया, कपिल जैन भोलू, बलराम प्रजापति चंद्रभान मंडेलिया योगेश दंडोतिया गोपाल दास प्रजापति आकाश सिंह डॉक्टर आरसी राजपूत सुभाष गुप्ता प्रताप राव महादिक, गणपत शाक्य डॉ प्रदीप शाक्य शरद यादव जीतू खटीक बंटी लोधी अनुराग वर्मा सत्येन्द्र नगर जितेंद्र खमरिया शाहिद अनेक कांग्रेस जन सम्मिलित् थे।

  • मी लार्ड ने कहा बिना गजट नोटिफिकेशन कैसे माने नगरपालिका अध्यक्ष रेनू गर्ग के कामकाज पर रोक, सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

    ग्वालियर।मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की  ग्वालियर खंडपीठ के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने  बैंच  में श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेनू गर्ग के विरुद्ध याचिका पर सुनवाई करते हुए  उनके कार्य करने पर  तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है।
    कोर्ट ने कहा — रेनू गर्ग अब नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में कार्य नहीं कर सकेंगी।आदेश सुबह 11:10 बजे से प्रभावशील हुआ है।
    मामला नगर पालिका चुनाव में गजट नोटिफिकेशन न होने को लेकर है।कोर्ट ने माना बिना गजट प्रकाशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य करना वैधानिक नहीं। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि  राज्य सरकार स्पष्ट करे कि बिना गजट नोटिफिकेशन के अध्यक्ष कैसे कार्य कर रहीं हैं।
    जस्टिल अहलूवालिया ने  आदेश की सूचना तुरंत सीईओ नगर पालिका श्योपुर और अध्यक्ष को देने का  भी निर्देश दिया। इसके  साथ  ही मामला अंतिम सुनवाई के लिए  स्वीकार  कर लिया गया है।

     

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर का स्वागत उनके साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं -मोदी

    मुंबई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमरका हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि वह अपने ब्रिटिश समकक्ष के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं। स्टारमर बुधवार सुबह मुंबई पहुंचे। उनके साथ ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है। श्री मोदी ने कहा वह भारत तथा ब्रिटेन के बीच मजबूत और पारस्परिक रूप से समृद्ध भविष्य के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को होने वाली अपनी बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    श्री स्टारमर के मुंबई पहुंचने पर श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ब्रिटेन के अब तक के सबसे बड़े व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की पहली ऐतिहासिक यात्रा पर प्रधानमंत्री की स्टारमर का स्वागत है ।एक मजबूत और पारस्परिक रूप से समृद्ध भविष्य के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए कल होने वाली हमारी बैठक का बैठक इंतजार है। आपको बता दें कि स्टारमर का छत्रपति शिवाजी महाराज मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ,उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने गर्म जोशी से स्वागत किया। दोनों प्रधानमंत्री के बीच गुरुवार को व्यापक सामरिक साझेदारी और अन्य विषयों पर बातचीत होगी ।श्री स्टारमर के साथ कारोबारी विश्वविद्यालय के कुलपतियों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों का एक  120 सदस्यीय  प्रतिनिधि मंडल भी आया है।

  • वायुसेना दिवस 93-राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय वायु सेना का ध्वज और ऑपरेशन सिंदूर ध्वज से सजे एमआई-171वी हेलीकॉप्टरों ने वायुसेना प्रमुख को दी सलामी

    गाजियाबाद।भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की 93वीं वर्षगांठ  को हिंडन वायु सेना स्टेशन पर धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष और नौसेना प्रमुख विशेष रूप से आमंत्रित थे। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने औपचारिक परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व वायु सेना प्रमुख और भारतीय वायु सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    93वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति ध्वज की मार्चिंग के साथ हुई, जो गौरव, एकता, शक्ति एवं सैन्य भावना की प्रतीक है। वायु सेना प्रमुख का स्वागत उनके आगमन पर तीन एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टरों द्वारा हवाई सलामी देकर किया गया, जिनमें राष्ट्रीय ध्वज, भारतीय वायु सेना का ध्वज और ऑपरेशन सिंदूर ध्वज शामिल थे। औपचारिक परेड का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन चेतन प्रदीप देशपांडे ने किया। वायु सेना बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने मार्च पास्ट की लय निर्धारित की, जबकि वायु योद्धाओं के सटीक और ऊर्जावान कदमों ने भी ताल से ताल मिलाई। वायु योद्धा ड्रिल टीम ने अपनी तीक्ष्ण व समन्वित गतिविधियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी पर अमिट छाप छोड़ी। समारोह के समापन पर, वायु सेना प्रमुख ने वायु योद्धाओं को विभिन्न श्रेणियों में कुल 97 पदक और छह यूनिट प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    वायुसेना प्रमुख ने परेड को संबोधित करते हुए भारतीय वायुसेना की साधारण शुरुआत से लेकर “विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना” बनने तक की असाधारण गौरव यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना सटीकता और गति के साथ सैन्य परिणामों को आकार देने में सक्षम है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना के साहसिक तथा सटीक हमलों ने उसके पराक्रम को प्रमाणित किया और राष्ट्रीय चेतना में आक्रामक हवाई कार्रवाई का उचित स्थान स्थापित किया। वायुसेना प्रमुख ने स्वदेशी रूप से विकसित एकीकृत हथियार प्रणालियों के प्रदर्शन में भारतीय वायु सेना के विश्वास और कौशल का गर्व के साथ बखान किया। उन्होंने नवाचार व अनुकूलनशीलता के प्रति वायु सेना की वचनबद्धता पर जोर दिया और प्रशिक्षण एवं योजना में उसके दृष्टिकोण का उल्लेख किया, जो “जैसे हम लड़ते हैं, वैसे ही प्रशिक्षण लें” के सिद्धांत पर आधारित है।

    इस आयोजन स्थल पर इनोवेशन एरिना को भी प्रदर्शित किया गया, जो प्रतिभा और नवाचार का गौरवशाली प्रदर्शन था। यहां पर भारतीय वायुसेना की विभिन्न इकाइयों के वायु योद्धाओं द्वारा परिकल्पित नवीन विचारों और समाधानों को प्रदर्शित किया गया। इनोवेशन एरिना के साथ ही, एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसने बीते वर्ष की भारतीय वायु सेना की चुनौतियों, उपलब्धियों और अद्वितीय समर्पण की कहानी जीवंत रूप में दर्शाई।

    इस वायु सेना दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण हेरिटेज फ्लाइट का शानदार हवाई प्रदर्शन था। इस ऊर्जावान प्रदर्शनी में ऐतिहासिक ‘टाइगर मॉथ’ और ‘एचटी-2’ विमानों का संयोजन शामिल था, जिसके बाद विंटेज ‘हार्वर्ड’ विमान का एकल प्रदर्शन हुआ। हेरिटेज फ्लाइट ने भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उसकी निरंतर सेवा का उत्सव प्रस्तुत किया। पारंपरिक फ्लाईपास्ट और हवाई प्रदर्शन का आयोजन 9 नवंबर 2025 को गुवाहाटी में किया जाएगा।

    स्थिर प्रदर्शनी में अत्याधुनिक विमानों और उपकरणों की एक प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की गई। इसमें सी-17 ग्लोबमास्टर, एसयू-30 एमकेआई, अपाचे, मिग-29, मिग-21 बाइसन, राफेल, एएलएच एमके-II, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस, आकाश मिसाइल सिस्टम और रोहिणी रडार शामिल थे।

    यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना के राष्ट्र के प्रति 93 वर्षों के अटूट समर्पण और अद्वितीय सेवा को सम्मानित करने वाली एक सशक्त श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया गया,