Category: क्राइम

  • होटल के कमरे में छात्रा की संदिग्ध मौत; दोस्त के साथ रुकी थी युवती, जांच में जुटी पुलिस

    होटल के कमरे में छात्रा की संदिग्ध मौत; दोस्त के साथ रुकी थी युवती, जांच में जुटी पुलिस

     

    – क्या ​यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश?

    – होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि युवती को जान गंवानी पड़ी?

    अजनबी न्यूज शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित ‘युवराज होटल’ में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ होटल पहुंची थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गुत्थी सुलझाना शुरू कर दिया है।

    क्या है पूरा मामला?

    ​मिली जानकारी के अनुसार, सेसई गांव की रहने वाली नैनसी राठौर (20) शिवपुरी के एक शासकीय कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह परिजनों से कॉलेज का फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन कॉलेज जाने के बजाय वह गांव के ही एक युवक अंकुश के साथ युवराज होटल पहुंची, जहां दोनों ने एक कमरा किराए पर लिया।

    अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत की पुष्टि

    ​बताया जा रहा है कि कमरे के भीतर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कुछ देर बाद, अंकुश युवती को बेसुध हालत में निजी अस्पताल (एमएम हॉस्पिटल) लेकर पहुंचा। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नैनसी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता और संदिग्ध हालात को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    सवालों के घेरे में ‘आत्महत्या’ की थ्योरी

    ​शुरुआती जानकारी में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इसे पूरी तरह सच नहीं मान रही है। घटना स्थल पर युवक की मौजूदगी और अचानक हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

    क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश?

    होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि युवती को जान गंवानी पड़ी?

    विवाद की असली वजह क्या थी?

    ​”मृतिका के पिता ने बताया कि बेटी घर से फॉर्म भरने का कहकर निकली थी, बाद में उसकी मौत की खबर आई। जिस युवक के साथ वह थी, वह गांव का ही है और बाहर नौकरी करता है, जो हाल ही में गांव आया था।”

    ​फिजिकल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के मित्र अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM Report) आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल होटल के सीसीटीवी फुटेज और कमरे की तलाशी ली जा रही है।

     

  • जिला अस्पताल से मासूम बच्ची हुई चोरी ,सीसीटीव्ही कैमरे में कैद , पहचान बताने बाले को एसपी ने की 30 हजार ईनाम की घोषणा

    जिला अस्पताल से मासूम बच्ची हुई चोरी ,सीसीटीव्ही कैमरे में कैद , पहचान बताने बाले को एसपी ने की 30 हजार ईनाम की घोषणा

     

    अजनबी न्यूज शिवपुरी। एक महिला अभी कुछ समय पूर्व ज़िला चिकित्सालय से एक नवजात बच्ची को उठाकर ले गई है। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड ने सीसीटीव्ही खंगालने के साथ पुलिस अधीक्षक ने सभी से अनुरोध किया है कि पहचान बताने वाले को 30000 का इनाम दिया जाएगा। जिससे नवजात मासूम जल्द अपनी मां को मिल सके।

     

  • संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेड़कर खिलाफ लगाता विवादित टिप्पणी कर रह अधिवक्ता को क्राईम ब्रांच का नोटिस

    ग्वालियर । संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर मूर्ति लगाने के समय से लगातार सोशल मीडिया और इंफ्लुएंसरों को लगातार बाइट देकर शहर का वातावरण बिगड़ रहे अधिवक्ता अनिल मिश्रा को आखिर कार  रविवार को पुलिस की क्राईम ब्रांच  ने कलेक्टर  रुचिका चौहान  के आदेश पर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया है।
    पुलिस के जारी नोटिस में संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर को गंदा व्यक्ति कहते हुए वीडियों में दिखाये जाने का हवाला दिया है।
    आपको बता दें की रक्षक मौर्चा के नाम से एक संगठन बनाकर अखिलेश पांड़े धीरेन्द्र शर्मा सहित एक दर्जम लोगों को साथ लेकर कभी बीएन राव की मूर्ति लगाने के लिये शासकीय पार्क में भूमि पूजन करने ,कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग का बीएन राव के नाम पर नामकरण करने की कुत्सित कार्य वाही गत तीन माह से लगातार अनिल मिश्रा और उनके साथियों द्वारा की जाती रही।

  • शराब व्यवसायी के बेटे ने की आत्महत्या

    डबरा। शहर के शराब व्यापारी राकेश शिवहरे के बेटे अमन शिवहरे ने महावीर पुरा स्थित घर में अपने  कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । परिजनों की सूचना पर  सिटी कोतवाली पुलिस  तहकीकात के लिये घटना स्थल पर मौजूद है।

    शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रसिद्ध शराब कारोबारी राकेश शिवहरे के बेटे अमन शिवहरे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब अमन को लटका देखा तो हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और वैज्ञानिक तरीके से पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसर गया है।

  • मुरैना : वृद्ध की गोली मारकर हत्या 20 वर्ष पुराना था जमीनी विवाद 

    मुरैना : वृद्ध की गोली मारकर हत्या 20 वर्ष पुराना था जमीनी विवाद 

    मुरैना जिला : नहीं रुक रही बेलगाम हिंसा

    मुरैना। जिले के सिहोनियाँ थाना अंतर्गत संगोली गांव में गोड़ा मैं सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की 20 वर्ष पुराने सरकारी जमीन के विवाद पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो वृद्ध की लाश खटिया पर खून से सनी पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पुत्र रामलखन तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिताजी रामाधार पुत्र रामचरण सिंह तोमर 70 वर्ष एवं उनकी मां घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित गोड़ा पर प्रतिदिन रात में सोते थे। बीती रात्रि मां नहीं थी, वह बाहर गई हुई थी और पिताजी अकेले सो रहे थे। रात्रि 2:30 बजे के लगभग उनके पिता की गले पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामलखन ने आरोप लगाया है कि वह उक्त गांव में पिछले 50 वर्ष से निवास कर रहे हैं और यहां सरकारी जमीन को लेकर राजेंद्र सिंह पुत्र हरिकृष्ण तोमर से लगभग 20 वर्षों से विवाद चल रहा है। परिजनों ने हत्या का सीधा आरोप राजेंद्र सिंह पर लगाया है। सोमवार की सुबह जब परिजन गोड़ा पर पहुंचे तो देखा कि खटिया पर उनके पिताजी की लाश खून से सनी पड़ी थी। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव का पीएम करा कर लाश परिजनों को सौंप दी है तथा मामले की जांच कर रही है।

  • पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने वाले दंपत्ति पर मुकदमा दर्ज   

    पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने वाले दंपत्ति पर मुकदमा दर्ज   

    महिला ने एसएएफ जवान को जड़ दिया था रोकने पर थप्पड़

    रॉन्ग साइड में आ रही थी महिला और उसका पति

    ग्वालियर/ यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी कर रहे एस ए एफ  जवान विशंभर दयाल गोस्वामी को रॉन्ग साइड आ रही महिला और उसके पति ने न सिर्फ गाली गलौज देकर  झिड़क दिया बल्कि महिला शिवानी ने विशंभर दयाल गोस्वामी नामक एस ए एफ जवान को थप्पड़ भी मार दिया। पुलिस ने एसएएफ जवान की शिकायत पर अब गदाईपुरा राठौर चौक में रहने वाली शिवानी सोलंकी और उसके पति पवन सोलंकी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने  गाली गलौज करने और सैनिक के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किये जा रहे हैं। दरअसल शिंदे की छावनी स्थित तिवारी अस्पताल के नजदीक ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक्टिवा गाड़ी पर अपने पति पवन सोलंकी के साथ शिवानी गलत दिशा में घुस गई रोकने पर वह अभद्रता करने लगी और उसने विशंभर दयाल नामक एस ए एफ कर्मचारी को थप्पड़ रसीद कर दिया ।इसके बाद वह गाली गलौज करती हुई अपने पति के साथ स्कूटर पर बैठकर फरार हो गई। इंदरगंज पुलिस ने अब आरोपी महिला  और उसके पति की तलाश शुरू कर दी है।

  • हरियाणा पुलिस की दादागीरी! ₹2000 निकालो युवक पर बरसाए डंडे

    हरियाणा पुलिस की दादागीरी! ₹2000 निकालो युवक पर बरसाए डंडे

    हरियाणा के जींद में कुछ पुलिसवालों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, पुलिस के अधिकारी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है. पुलिस जांच में जुटी है. पीड़ित युवक का नाम मंजीत है. वह जींद जिले के नरवाना कस्बे के कर्मगढ़ गांव का रहने वाला है.

    बताया जा रहा है कि जिन तीन पुलिस कर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की है, वह डायल 112 वाहन पर तैनात थे. वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवक को पुलिस वाहन में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश करते हैं. साथ ही उसके साथ गाली-गलौज भी कर रहे हैं.

    पुलिसकर्मियों के सामने रोता रहा युवक
    हालांकि, युवक रोते हुए पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगा रहा. लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी. वहीं, इस दौरान सड़क से दूसरे राहगीर भी जाते दिखाई दिए, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं की. बता दें कि हरियाणा सरकार ने लोगों के इमरजेंसी में मदद के लिए डायल-112 रिस्पांस प्रणाली की स्थापना की है. इसके तहत हरियाणा के नागरिकों को तत्काल मदद प्रदान करने की कोशिश की जाती है.
    पीड़ित युवक के परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. डीएसपी संदीप सिंह के मुताबिक, यह मामला उनके संज्ञान में आया है. आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट

    के मुताबिक, पीड़ित मंजीत एक पिकअप वैन में भैंस लेकर सोनीपत की ओर निकला था, तभी लुदाना पुलिस चौकी के पास डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने पिकअप को रोक लिया. आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी नशे में थे और उससे बतौर रिश्वत एक पुलिसकर्मी ने 2000 रुपये मांगे. जब उसने यह पैसे देने से मना किया किया तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी.

  • इस्लामपुरा में अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, गंभीर हालत में ग्वालियर भर्ती

    इस्लामपुरा में अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, गंभीर हालत में ग्वालियर भर्ती

    मुरैना। सिटी कोतवाली क्षेत्र के इस्लामपुर इलाके में बुधवार की रात तीन आरोपियों ने एक अध्ययन व्यक्ति को बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया, जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र स्व. गोपाल सिह राठौर उम्र 56 साल निवासी दुर्गादास पार्क के पास इस्लामपुरा मुरैना ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात 9:30 बजे के लगभग दुर्गादास पार्क की तरफ से झगड़ा की आवाज सुनाई दी तो फरियादी सुरेश वहां पहुंचा, जहां पर धन्ना कुरैशी उसके लड़के पवन राठौर को गाली-गलौज कर मारपीट कर रहा था। जब सुरेश ने गाली देने से मना किया और अपने घर चला आया, उसके पश्चात धन्ना कुरैशी अपने साथ आरोपी धर्मसिंह उर्फ धर्मू यादव, राधेश्याम यादव को लेकर आया। धर्मू उर्फ धर्मसिंह के पास बंदूक थी और गाली गलौच करने लगे। फरियादी सुरेश घर से बाहर आया तो धर्मू उर्फ धर्मसिंह ने जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर किया, बंदूक की गोली सुरेश के लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आए और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

  • गुना :  पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह पकड़ा, पति-पत्नी सहित आधा दर्जन गिरफ्तार

    गुना : पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह पकड़ा, पति-पत्नी सहित आधा दर्जन गिरफ्तार

    गुना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में सक्रिय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह कीा महिला सदस्य द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर और फिर सेक्स वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों को  ब्लैकमेल किया जाता है। गिरोह द्वारा हाल ही में शहर के एक कपडा व्यवसायी को अपने जाल में फंसाकर 3 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को शहर के एक कपडा व्यवसायी द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट करते हुए बताया गया था कि 15 जुलाई के आसपास उसको फेसबुक मेसेंजर पर एक महिला का कॉल आया। जिसने खुद को गुना की निवासी बताते हुए और अपनी कुछ परेशानियां बताकर 3 हजार रुपये की मदद करने की मांग की गई। उसके द्वारा दयाभाव रखते हुए उस महिला से मिलकर उसे 03 हजार रुपये नकद दिए गए थे। इसके 5-6 दिन बाद उसे उक्त महिला का फिर से कॉल आया और अपनी तबियत खराब होने का बोलकर दवाई के लिए पैसों की मांग की मानवतावश उसने उसे पच्चीस सौ रुपये उसे दवाई के लिए दे दिए। इस दौरान महिला द्वारा 1 अगस्त को अपनी किटी खुलने पर पैसे ब्याज सहित लौटाने का भी बोला गया था। जब 1 अगस्त को उसने महिला से अपने पैसे वापस मांगे गए तो उसके द्वारा बोला गया कि उसकी किटी पार्टी की एक सदस्य की मौत हो जाने के कारण पैसे बाद में मिल  पाएंगे। इसके बाद 5 अगस्त को महिला का उसे फिर से कॉल आया और बोला कि उसकी तबियत खराब होने से वह पैसे देने नही आ सकती और पैसे लेने के लिए उसे कस्तूरबा नगर में अपनी सहेली के घर जाने के लिए बोला। जिस पर वह पैसे लेने के लिए कस्तूरबानगर पहुंचा। जहां उक्त महिला भी उसे मिली और मकान के पोर्च में बैठाकर चाय पिलाई चाय पीने के बाद उसका सिर चकराने लगा तो महिला द्वारा उससे अंदर कमरे में जाकर लेटने के लिए बोला तो वह कमरे में जाकर बैठ गया। इस दौरान महिला द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें कर संबंध बनाए गए। इसके बाद वह वापस अपने घर आ गया था।  22 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके कॉल कर बोला गया कि उसके पास मेरी अश्लील वीडियो है और फिर उस वीडियो को उस व्यक्ति द्वारा उसके व्हाट्सएप पर भेज दी। जिसे उसने थोडा ही देख पाया और फिर सेंडर द्वारा वीडियो को डिलीट कर दिया। इसके एक-दो घंटे बाद महिला द्वारा उसे फोन कर बोला गया कि किसी ने अपनी वीडियो बना ली और जो वीडियो डिलीट करने के बदले पैसों की मांग कर रहा है, पैसे तुम्हे देने पडेंगे। इसके बाद उक्त महिला एवं उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे कई बार पैसो की डिमांड की गई और वीडियो डिलीट करने के बदले 3 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। पैसे न देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने, केस दर्ज करवाने एवं बर्वाद करने की धमकी दी गई। जिसकी रिपोर्ट पर से गुना कोतवाली में उक्त महिला आरोपिया सहित अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 385, 420, 201, 120बी भादवि इजाफा धारा 328 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपीगण देवेन्द्र पुत्र प्रीतम सिंह जादौन निवासीगण भगत सिंह कॉलोनी, अमित कुचबंधिया पुत्र खिल्लू गौड निवासी राधा कॉलोनी, आशीष सेन पुत्र नरेन्द्र सेन निवासी चौधरन कॉलोनी, चंद्रमोहन उर्फ चंदू पुत्र शिवचरण ओझा निवासी श्रीराम कॉलोनी, श्याम सोनी  निवासी सदर बाजार एवं 6-गिरोह की महिला सदस्य आरोपिया  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल, एक पेनड्राइव, एक वाईफाई, एक हिडन कैमरा एवं एक मेमोरी कार्ड जप्त किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों द्वारा पूछताछ पर सेक्स रैकेट चलाना स्वीकार करते हुए बताया कि उनके गिरोह की महिला सदस्य के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं और उन्हें अपने पते पर बुलाकर नशे की गोलियां खिलाकर उनके साथ संबंध बनाते हुए कमरे में लगे बल्व के होल्डर में लगाए गए हिडन कैमरा से वीडियो बनाकर, वीडियो डिलीट करने के बदले में लोगों को ब्लैकमेल करते थे। उनके द्वारा उक्त घटना के अलावा भी अन्य लोगों के साथ भी ब्लैकमेलिंग की इस तरह की अन्य बारदातें करना बताया है।   पुलिस की इस कार्रवाई में टीआई निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, अमित अग्रवाल, प्रभात कटारे, अमित कलावत, जोगेश शर्मा, अशोक सरोज, प्रवेन्द्र भदोरिया, नरेन्द्र रघुवंशी, कुलदीप भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

  • भाई को पीटते रहे, मदद के लिए चिल्लाती रही बहन; प्रयागराज में 9वीं के छात्र को पीट-पीटकर मार डाला

    भाई को पीटते रहे, मदद के लिए चिल्लाती रही बहन; प्रयागराज में 9वीं के छात्र को पीट-पीटकर मार डाला

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कॉलेज के छात्र की आपसी विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. हत्या के आरोपी कॉलेज के ही छात्र हैं. मामला खीरी थाना क्षेत्र के परमानंद इंटर कॉलेज का है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और छात्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र 9 वीं कक्षा में पढ़ता था और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    मृतक छात्र का नाम सत्यम शर्मा है. उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, सत्यम का कॉलेज के छात्रों से किसी बात पर विवाद हो गया था. वह अपनी बहन को साइकिल पर बिठाकर कॉलेज से आ रहा था. तभी आरोपी छात्रों ने उसका रास्ता रोक लिया. उसे साइकिल से नीचे उतरने को कहा. जैसे ही सत्यम साइकिल से नीचे उतरा, आरोपी छात्र उसे पीटने लगे. सत्यम की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई.

    इलाके में तनाव कायम
    वहीं, छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जाम की वजह से यातायात बाधित हो गया है. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. वहीं, इलाके में तनाव कायम हो गया है.

    छात्र की बहन का आरोप
    मृतक छात्र की बहन का आरोप है कि आरोपी छात्र जब सत्यम की पिटाई कर रहे थे, उसने सड़क से गुजर रहे कई लोगों को मदद के लिए पुकारा, पर कोई भी भाई को बचाने नहीं आया. सत्यम को लकड़ी के पट्टे से भी पीटा, जिस वजह से वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गया. सत्यम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

    पुलिस घटना की जांच में जुटी
    स्थानीय लोग इस पूरे मामले को छेड़खानी के विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं. वहीं, पुलिस इसे छात्रों का आपसी विवाद बता रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों यूसुफ और मोहसिन को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है. अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है.पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है.