अजनबी न्यूज ग्वालियर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, ग्वालियर द्वारा विगत रविवार, 5 अप्रैल 2026 को शीतला सहाय सभागार (कैंसर हॉस्पिटल) में भव्य ‘होली मिलन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में जहाँ कायस्थ समाज ने अपनी एकता का परिचय दिया, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेधा और सेवाओं से समाज का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।

वरिष्ठों का आशीर्वाद और प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए श्री शिवकुमार श्रीवास्तव, श्री उमेश सक्सेना और श्री विद्यासागर श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। साथ ही, मेधावी छात्र समर्थ खरे, गर्वित खरे, खुशी श्रीवास्तव और वैष्णवी कुलश्रेष्ठ को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित विभूतियाँ:
कार्यक्रम में समाज के उन रत्नों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है:
- शिक्षा क्षेत्र: श्रीमती मधु श्रीवास्तव एवं श्री पंकज वर्मा।
- चिकित्सा क्षेत्र: डॉ. अतुल सहाय, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. दृष्टि श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव एवं डॉ. गुंजन श्रीवास्तव।
- पत्रकारिता: श्री श्याम श्रीवास्तव।
- अन्य क्षेत्र: इंजीनियर राजीव श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अमित सक्सेना एवं मनीष सक्सेना।
प्रमुख उद्बोधन: “एकजुटता ही समाज की शक्ति”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कायस्थ समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कायस्थ समाज हमेशा से अपनी बौद्धिक क्षमता के लिए जाना जाता रहा है, अब समय है कि हम संगठित होकर समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान दें।
विशिष्ट वक्ता के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हेमंत खरे ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्वरूप और उनकी उत्पत्ति के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।
गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से मान. न्यायमूर्ति (से.नि.) राकेश सक्सेना, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, अशोक निगम (संचालक, मारुति गैस सिलेंडर ग्रुप) एवं श्री अवधेश श्रीवास्तव (से.नि. जिला न्यायाधीश) विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे।

आयोजन की सफलता में इनका रहा विशेष योगदान:
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्री विद्याधर कुलश्रेष्ठ, श्री दीपक श्रीवास्तव, राजेश खरे, सुनील श्रीवास्तव, सिद्धार्थ खरे, ललित खरे, एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव और कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। समारोह में ग्वालियर के समस्त कायस्थ समुदाय ने भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



