Headlines

ग्वालियर NHAI की कमान अब बी. एस. जोइया के हाथों में, मीणा संभालेंगे पालमपुर PIU

  /// राहुल अष्ठाना अजनबी ///

अजनबी न्यूज़ ग्वालियर।  ग्वालियर अंचल के विकास की गति को अब एक नया और अनुभवी नेतृत्व मिल गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के ग्वालियर PIU में नव नियुक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री बी. एस. जोइया ने मंगलवार को विधिवत अपना पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उनके शब्दों में शासन की मंशा और जनसेवा का संकल्प साफ झलका। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। ग्वालियर प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाकांत मीणा को लंबे सफलतम कार्यकाल के दौरान ट्रांसफर कर पालमपुर हिमाचल प्रदेश भेजा गया है।

​श्री जोइया केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि अपनी ईमानदारी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के लिए प्रशासनिक हलकों में एक अलग पहचान रखते हैं। राजस्थान के दौसा से ग्वालियर आए श्री जोइया से उम्मीद की जा रही है कि वे अपनी कार्यकुशलता से क्षेत्र के राजमार्ग प्रोजेक्ट्स को नई ऊंचाइयां देंगे।

विदाई और स्वागत का संगम:

ग्वालियर में एक लंबा और सफल कार्यकाल पूरा करने वाले श्री उमाकांत मीणा को पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) के लिए विदा किया गया। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए विभाग ने उन्हें विदाई दी, वहीं श्री जोइया के आगमन को ग्वालियर के बुनियादी ढांचे के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है।

 

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş