Headlines

NSUI के स्थापना दिवस पर शिवपुरी में दिखा सेवा का उत्साह, कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

अजनबी न्यूज शिवपुरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला NSUI शिवपुरी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

“रक्तदान ही सबसे बड़ा दान”: मोहित अग्रवाल

​रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान किया और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा​रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, यह केवल एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान को दिया गया जीवन का उपहार है। NSUI का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि छात्र शक्ति को राष्ट्र सेवा से जोड़ना है। स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर हमारा यह छोटा सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है, और यही हमारे संगठन की असली सार्थकता है।

जरूरतमंदों की सहायता ही मुख्य लक्ष्य

​NSUI पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करना है ताकि किसी भी गरीब या जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके।

​इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेता, जिला कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने NSUI के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।