अजनबी न्यूज शिवपुरी। वरिष्ठ पत्रकार संजीव बांझल के पूज्य पिता और प्रबुद्ध व्यक्तित्व डॉ. एम. के. बांझल का आज शनिवार तड़के सुबह 4:50 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मेडिकल कॉलेज में उपचाररत थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और शहर के प्रबुद्ध वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. बांझल एक मृदुभाषी और सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखा, जिसका प्रतिबिंब उनके परिवार और पुत्र संजीव बांझल के व्यक्तित्व में भी झलकता है। उनके परिजनों ने बताया कि वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अंततः आज अल सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
आज सुबह होगी अंतिम विदाई
डॉ. बांझल की अंतिम यात्रा आज सुबह 9:30 बजे उनके निज निवास तारकेश्वरी कॉलोनी से प्रारंभ होगी। यहाँ से उनकी पार्थिव देह मुक्तिधाम ले जाई जाएगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
उनके निधन पर शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
”एक मार्गदर्शक और अभिभावक के रूप में डॉ. बांझल का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी और विचार हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेंगे।”


