matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş
Headlines

ट्रांसफार्मर चोरी मामले में पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

अजनबी न्यूज आगरा। एकता क्षेत्र में बीती एक नवंबर को हुए ट्रांसफार्मर चोरी मामले में मंगलवार सुबह तड़के पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपित रमाडा कट के पास ऑटो में दिखाई दिए हैं। पुलिस द्वारा संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार आरोपितों ने भागने की कोशिश की और तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी धर्मवीर के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मौके से उसके चार अन्य साथी भी हिरासत में लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, .315 बोर, घटना में प्रयुक्त ऑटो और चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के एल्युमीनियम व कॉपर तार बरामद हुए हैं।

एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना एकता पुलिस, सर्विलांस और एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था। साथ ही एसीपी ने यह भी बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है। घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया है।