अजनबी न्यूज शिवपुरी। श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार ‘विक्रमोत्सव 2026’ के तहत ‘विक्रमादित्य ज्ञान प्रतियोगिता’ का भव्य और सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समां बांध दिया।
ई
क्विज में दिखा छात्राओं का उत्साह
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पल्लवी सक्सेना द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. तेग बहादुर ने छात्राओं से सम्राट विक्रमादित्य और भारतीय इतिहास से जुड़े कई दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण प्रश्न पूछे। छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर इन सवालों के जवाब दिए और अपनी कुशाग्र बुद्धि का लोहा मनवाया।

इतिहास के पन्नों से रूबरू हुईं छात्राएं
इस मौके पर कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं—डॉ. अनीता कैमोर, डॉ. रेनू राय एवं डॉ. रजनी कुमारी ने सम्राट विक्रमादित्य के न्यायप्रिय जीवन, उनके उच्च आदर्शों और ऐतिहासिक प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने छात्राओं को विक्रम संवत के वैज्ञानिक व ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा।
छात्राओं को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी प्राध्यापकों और स्टाफ की मौजूदगी ने छात्राओं का उत्साह दोगुना कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित शिक्षकों, सहयोगियों और प्रतिभागी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
नोट – खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें (9981405193)


