Headlines

18वीं वाहिनी के सेनानी आलोक कुमार सिंह बने ‘डीआईजी’

अजनबी न्यूज शिवपुरी। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार सिंह के कंधों पर अब पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) का सितारा चमक गया है। प्रदेश शासन द्वारा जारी हालिया पदोन्नति सूची में श्री सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वे शिवपुरी स्थित 18वीं बटालियन में सेनानी (कमांडेंट) के पद पर तैनात हैं और फिलहाल इसी पद पर रहते हुए अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

आलोक कुमार सिंह सहाब को बधाई देते हुए

 

सफलता का सफर: शिवपुरी से रहा है गहरा नाता

​आलोक कुमार सिंह का शिवपुरी जिले से पुराना और बेहद सफल रिश्ता रहा है। उन्होंने यहाँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के तौर पर एक लंबा कार्यकाल बिताया, जिसे आज भी उनकी कार्यशैली और जनता से जुड़ाव के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा वे निवाड़ी और श्योपुर जैसे जिलों में भी बतौर पुलिस अधीक्षक (SP) अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहाँ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।

कार्यशैली की मिसाल हैं श्री सिंह

​एक पुलिस अधिकारी के रूप में आलोक कुमार सिंह की छवि हमेशा से एक शालीन, दूरदर्शी और सख्त अनुशासक की रही है। 18वीं बटालियन में सेनानी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान बल में अनुशासन और कार्यकुशलता का नया संचार देखने को मिला है। पदोन्नति की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों, पुलिस महकमे और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देने का तांता लगा दिया है।

hacklink satın al hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet