jojobet giris jojobet güncel giriş https://tr.jojobet-giris.live/

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग भाजपा का अनोखा राज, कलेक्टर के खिलाफ धरने पर अड़े पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर हाउस अरेस्ट!

रायपुर । छत्तीस गढ़ शासित भाजपा ने  रमन सिंह सरकार में  गृहमंत्री रहे ननकी राम कंवर को  हाउस अरेस्ट किया है।

आपको बता कि कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरने पर अड़े भाजपा सरकार ने रमन सिंह की सरकार  में  गृहमंत्री रहे  ननकीराम कंवर को  सरकार के आदेश पर रायपुर पहुंचते ही  पुलिस प्रशासन ने एम्स के पास हाउस अरेस्ट कर दिया।

ननकी राम कंवर रमन सिंह सरकार 5 साल तक  राज्य के गृहमंत्री रहे, जब वह   अपनी ही सरकार में जनता की  मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। धरने की बात करने  पर भाजपा  सरकार उन्हें रोकने के लिए हाउस अरेस्ट कर रही है।

भाजपा के राज, जनहित की बात करने वाले आदिवासी हितों के लिए संघर्ष करने , न्याय की गुहार लगाने वाले जन नेताओं को  हाउस अरेस्ट करना सामान्य बात हो गई है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  गृहमंत्री अमितशाह प्रदेशों  मुख्यमंत्री  के दौरों के समय विपक्षी नेताओं को घर में नजरबंद करने का सिलसिला जम्मू कश्मीर की गलियों से निकल कर डेढ़ हजार किलोमीटर दूर छत्तीस गढ़ तक पहुंच गया है। शनिवार को इसके ताजा शिकार  रमन सिंह सरकार में गृह मंत्री रहे ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट कर लिए गये हैं । यह तब हुआ जब कोरबा कलेक्टर के आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नही ले रहीं थी।