Headlines

लोधी क्षत्रिय दशहरा मिलन प्रतिभा सम्मान समारोह आज

लोधी राजपूत क्षत्रिय समाज का दशहरा चल समारोह एंवं मिलन समारोह रविवार को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा । दशहरा मिलन से पूर्व वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी चौक (मल्ला गढ़ा चौराहा) रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थल पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि माल्यार्पण कर चल समारोह को रवाना करेंगे।शोभायात्रा चार शहर का नाका पड़ाव,सुर्य नमस्कार चौराहा,गोला का मंदिर होते हुए पिंटो पार्क स्थित ब्रज वाटिका पहुंचेगा। जहां मुख्य कार्यक्रम होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम सिंह लोधी (पिछोर) अध्यक्षता एनवीएस राजपूत ज्वाइंट डायरेक्टर भारत सरकार करेंगे विशिष्ट अतिथि रायसिंह नरवरिया पुलिस अधीक्षक जिला निवाड़ी ,कोक सिंह नरवरिया पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य खनिज निगम , देवेन्द्र सिंह नरवरिया जिला अध्यक्ष भाजपा भिंड ,सुशीला नरवरिया जिला अध्यक्ष कांग्रेस भिंड, सोमराज सिंह नरवरिया पूर्व जनपद अध्यक्ष अटेर मेघ सिंह नरवरिया जिला अध्यक्ष भिंड बसपा, देवेन्द्र सिंह नरवरिया नगर पालिका उपाध्यक्ष मेहगांव, विक्रम रोधी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग, गंभीर सिंह नरवरिया जोनल प्रभारी बीएसपी ,हरिशंकर फौजी जिला पंचायत सदस्य भिंड, दशरथ सिंह जी जिला पंचायत सदस्य मुरैना सहित वरिष्ठ समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पारिवारिक दशहरा मिलन, शस्त्र पूजन के उपरांत समाज के वीर शहीदों एवं परिवार जनों का सम्मान किया जाएगा, इसके अगले क्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं नवनियुक्त एवं सेवा निवृत्त शासकीय अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान होगा।

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş