Headlines

“पुजारी का बेटा बना ‘कलयुगी’ लुटेरा: सुहाग की निशानी झपटी तो कांप उठी महिला की रूह, पुलिस ने चंद घंटों में मिटाया दर्द”

“मंदिर में पूजा, सड़क पर ‘साजिश’: महिला के गले से खींचा मंगलसूत्र, पुलिस ने 6 घंटे में सिखाया पुजारी के लाल को सबक”

अजनबी न्यूज गुना। पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर सतर्क, प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर की भार्गव कॉलोनी में महिला के गले से मंगलसूत्र स्नेचिंग के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 06 घंटे के भीतर ही प्रकरण का सफलतम खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है । बतादें कि कल मंगलवार को फरियादिया प्रेमाबाई किरार उम्र 52 वर्ष निवासी भार्गव कॉलोनी, गुना द्वारा कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आज सुबह घर के बाहर खड़ी होने के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति उसके गले से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 365/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । इस दौरान लोगों का कहना है कि “मंदिर में पूजा, सड़क पर ‘साजिश’ महिला के गले से खींचा मंगलसूत्र शर्मनाक घटना है।

मंगलसूत्र स्नेचिंग की इस घटना को गंभीरता से लेकर प्रकरण के शीघ्र खुलासा हेतु तत्काल गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई एवं जिसे आवश्यक दिशा निर्देश देकर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगाया गया । टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सघन प्रयास किए । इसमें पुलिस की पुलिस की त्वरित, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप मात्र 6 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार आरोपियों में 1-कार्तिक पुत्र लक्ष्मण त्यागी उम्र 26 साल निवासी खेडापडी मंदिर के पास शिवपुरी, 2-बल्देव पुत्र निर्मल राठौर उम्र 24 साल कमलागंज शिवपुरी एवं 3-रोहित पुत्र सत्यभान दुबे उम्र 40 साल निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली शामिल हैं । आरोपियों के कब्जे से घटना में छीना गया लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है ।

उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा मंगलसूत्र स्नेचिंग की घटना के पूर्व दिनांक 01 जून 2026 को गुना रेलवे स्टेशन से एक हीरो स्मार्ट मोटर साइकिल क्रमांक MP08 MM 0926 की चोरी की गई थी एवं चोरी की इसी मोटर साइकिल के साथ आज भार्गव कालोनी में मंगलसूत्र स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया । इस घटना से पहले सुबह करीबन 07 बजे आरोपियों द्वारा सुगन चौराहे पर भी एक महिला पर लूट की बारदात का प्रयास किया था जिसमें असफल होने के बाद भार्गव कालोनी में घटना को अंजाम दिया गया । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चोरी की बाईक भी बरामद की गई है ।

 

 

 

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service