//// राहुल अष्ठाना “अजनबी” ////
भोपाल/शिवपुरी। मध्यप्रदेश की राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। म.प्र. शासन की पूर्व कद्दावर कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में ‘स्थाई आमंत्रित सदस्य’ नियुक्त किया गया है।
भाजपा संगठन के इस बड़े फैसले के बाद से ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। कयासों के बाजार गर्म हैं और इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

शहरवासियों और समर्थकों में भारी उत्साह
इस खबर के सार्वजनिक होते ही उनके गृह क्षेत्र और शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शहर के गणमान्य नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे श्रीमंत यशोधरा राजे जी के अनुभव और कद का सम्मान बताया है राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यशोधरा राजे सिंधिया जी की सांगठनिक मामलों में यह वापसी न सिर्फ उनके समर्थकों में नया जोश भरेगी, बल्कि क्षेत्र में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।



