Headlines

पुणे के ISIS प्रेमी डॉक्टर का खतरनाक प्लान, भारत में युद्ध जैसी कर रहा था तैयारी

महाराष्ट्र में पुणे के ISIS प्रेमी डॉक्टर अदनान अली सरकार NIA की गिरफ्त में है. ये डॉक्टर आतंकी संगठन ISIS के इशारे पर भारत में युद्ध जैसी तैयारी कर रहा था. ये डॉक्टर आतंकियों के इशारे पर भारत में गजवा-ए-हिंद वाली साज़िश को इम्प्लांट करने का प्लान बना रहा था.

43 साल का डॉक्टर अदनान अली एनेस्थीसिया का स्पेशलिस्ट है. यानी ये लोगों को किसी सर्जरी से पहले वो दवा देता था जिससे उन्हें दर्द का एहसास ना हो. इसे एनेस्थीसिया वाले इलाज का 16 वर्षों का अनुभव है यानी इन 16 वर्षों में इसके पास कितने मरीज़ आए होंगे, लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये डॉक्टर किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हो सकता है. दर्द के एहसास को ख़त्म करने वाला ये डॉक्टर देश को दर्द देने का कोई खतरनाक प्लान बना रहा था.

आप खुद सोचिए आप जिस डॉक्टर के पास इलाज करवाने जाते हैं. क्या अंदाजा भी लगा सकते हैं कि वो आतंकियों के साथ मिलकर देश के खिलाफ इतनी बड़ी साज़िश कर रहा हो. ISIS के कोर्स में डिग्री हासिल करने वाला डॉक्टर अदनान अली सरकार इंग्लिश, हिंदी, मराठी, और जर्मन भाषाओं का जानकार है और ज़ाहिर है इस ज्ञान का इस्तेमाल भी वो ISIS के एजेंडे को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कर रहा था.
अदनान अली सरकार पर एनआईए के खुलासे ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. आतंक के स्पेशलिस्ट अदनान अली सरकार के बारे में NIA ने क्या दावे किए गए हैं यानी आतंकी संगठन ISIS के लिए काम कर रहे इस डॉक्टर का वर्क प्रोफाइल क्या था, आइए जानते हैं.

पहला खुलासा – ISIS के लिए स्लीपर सेल बनाने का काम

स्लीपर सेल यानी आतंकियों का वो दस्ता जो आम लोगों की तरह दिखता हैं. आम लोगों की तरह ज़िंदगी जीता है. उन्हीं के बीच रहता है लेकिन असल में वो काम करता हैं आतंकियों के लिए. डॉ अदनान अली ऐसे ही स्लीपर सेल तैयार कर रहा था.

दूसरा काम – आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं की भर्ती करना

यानी अदनान अली सरकार युवाओं को आतंकी की डोज़ दे रहा था. इसका टारगेट वो युवा थे जो आर्थिक रुपए से कमज़ोर थे जिन्हें पैसों का लालच देकर गुमराह करना सबसे आसान था. NIA ने अपनी रिपोर्ट में ये भी दावा किया है कि 16 साल से डॉक्टर के नाम के पीछे अपनी असली पहचान छिपा रहा अदनान अली देश की एकता, अखंडता और स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहा था और सीधे भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहा था. डॉ अदनान अली सरकार ISIS के उसी ‘महाराष्ट्र मॉड्यूल’ का सबसे अहम मोहरा था जिससे जुड़ी चार और गिरफ्तारियां NIA पहले भी कर चुकी है.

Leave a Reply

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet