Headlines

लद्दाख: खाई में गिरी भारतीय सेना की गाड़ी, 9 जवानों की मौत, 1 घायल

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया. राजधानी लेह के पास क्यारी गांव में सेना का वाहन खाई में गिर गया. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में सेना के नौ जवानों की मौत की सूचना है, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है. मृतकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशन अफसर) शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि क्यारी गांव से सात किलोमीटर पहले सेना की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई और खाई में गिर गई. इस हादसे में आठ जवानों और एक जेसीओ की मौत हुई है. हादसे में एक जवान घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है. सेना का ये गश्ती दल कारू से क्यारी की तरफ जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ. फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के दस्ते में तीन वाहन शामिल थे. इसमें से सेना का ट्रक हादसे का शिकार हुआ है. इस दस्ते में तीन अफसर, दो जेसीओ और 34 जवान शामिल थे. तीन गाड़ियों के इस दस्ते में एक जिप्सी, एक ट्रक और एक एंबुलेंस थी. लद्दाख के जिस इलाके में ये हादसा हुआ है, वो सुदूर इलाका है.
ये गांव भारत-चीन सीमा पर बने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सटा हुआ है. इस इलाके में ढेरों खाई हैं. एलएसी के करीब होने की वजह से यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहती है. सेना के कई प्रमुख रेजिमेंट भी यहां मौजूद हैं. चीन के साथ चल रहे तनाव को ध्यान में रखते हुए यहां सैनिकों की संख्या भी बढ़ाई गई है.

हादसे पर रक्षा मंत्री ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि लेह के पास हुई दुर्घटना में सेना के जवानों के मौत से दुखी हूं. हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

बता दें कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव है. चीन की तरफ भी सीमा पर सैनिकों की तैनाती को बढ़ाया गया है. भारत ने भी इसके जवाब में सीमा पर न सिर्फ सैनिकों संख्या को बढ़ाया है, बल्कि यहां प्रमुख हथियारों की तैनाती की है.

Leave a Reply

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service