Headlines

घर से उठा लेगी पुलिस, Google पर सर्च की ये चीजें तो पहुंच जाएंगे जेल!

कुछ भी सर्च करना है चलो Google करते हैं, आप भी अगर उन लोगों में से एक है जो छोटी से बड़ी चीज तक सर्च करने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं तो आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है. हम आज आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आप भी अगली बार Google Search को इस्तेमाल करने से पहले 100 बार सोचेंगे.

वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘आ बैल मुझे मार’, यहां इस कहावत का मतलब यह है कि गूगल पर कुछ भी सर्च करना आपको बाद में मुश्किल में डाल सकता है. गूगल पर कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सर्च करने से आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है.

भूल से भी सर्च न करें ये चीज

अगर आप गूगल सर्च की मदद से इंटरनेट पर बम कैसे बनाया जाता है, इस बात का तरीका खोज रहे हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. ऐसा कुछ भी सर्च करने पर आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं और आपके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है.

इस तरह का कंटेंट सर्च न करें

वैसे तो भारत में पॉर्न साइट्स ब्लॉक हैं, लेकिन गूगल सर्च की मदद से पॉर्न या फिर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी जैसी चीजों को खोजना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है. आपकी ये एक छोटी गलती आपको जेल की हवा खिला सकती है.

फिल्म पाइरेसी

फिल्म पाइरेसी एक अपराध है, गूगल सर्च का सहारा लेकर अगर आप पाइरेसी से जुड़ी चीजें खोजते हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. इंडिया में फिल्म पाइरेसी गैर कानूनी है, ऐसे में गूगल पर ऐसा कुछ भी सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है. आपको जेल या जुर्माना या जेल और जुर्माना भरना पड़ सकता है.

ध्यान दें

ऊपर बताई गई केवल यही तीन चीजें नहीं है जिन्हें गूगल पर सर्च करना भारी पड़ सकता है, इसके अलावा और भी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें सर्च करने पर आप सीधे जेल पहुंच सकते हैं. ऐसे में अगली बार Google Search का इस्तेमाल करने से पहले 100 बार सोचिएगा.

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet