Headlines

मेडिकल कॉलेज में मनाई ‘वंदे मातरम्’ गीत की 150वीं वर्षगांठ: सामूहिक गायन के साथ पीएम मोदी का संबोधन सुना गया

*शिवपुरी।* श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय,शिवपुरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान डीन डॉक्टर डी.परमहंस के कुशल मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” गीत का गायन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में “वंदे मातरम्” गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा बताया और कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणास्रोत रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन डॉक्टर डी.परमहंस ने कहा कि “वंदे मातरम्” भारत माता के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉक्टर अपराजिता तोमर, सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना, एजाइल मैनेजर धीरज नीखिल, वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षकों सहित कॉलेज के समस्त सीनीयर, जूनियर डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एमबीबीएस छात्र – छात्राऐं उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति और सामूहिक जयघोष “वंदे मातरम्” के साथ समारोह का समापन हुआ।

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service