Headlines

    प्राथमिक स्वास्थ्य संपर्क कार्यप्रणाली से मेडिकल कॉलेज के भावी चिकित्सकों को कराया अवगत

    – मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत करने की अनूठी पहल

    अजनबी न्यूज शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी में शुक्रवार को अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस ,सिनी के एडवाइजर कर्नल एमपी करिअप्पा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित, पुष्प अर्पण कर कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग, टाटा ट्रस्ट्स द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस, अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि, सिनी के एडवाइजर कर्नल एमपी करिअप्पा, कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेश अहिरवार, डॉ अभिजीत चौधरी, डॉक्टर रिहान कुरैशी, डॉक्टर गिरधारी, डॉक्टर नेहा अहिरवार,शरवानी दास, शरवानी बैनर्जी सहित वरिष्ठ चिकित्सक , प्रशिक्षु डॉक्टर उपस्थित रहे।

    कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेश अहिरवार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (पहले हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर) की कार्यप्रणाली को भावी चिकित्सकों के साथ साझा किया। साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा । आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों ने भी वहां मौजूद एक सैकड़ा से ज़्यादा अतिथियों वरिष्ठ चिकित्सक सहित भावी चिकित्सकों को वहां पर मुहैया कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और अपनी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    इसके साथ ही अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस ने कहा कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां चिकित्सा स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन का विलय हुआ है। कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव्स (CInI) द्वारा यह एक प्रयास है जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ मेडिकल कॉलेज की समझ और तालमेल बनाने की कोशिश की गई है। इस कार्यशाला का उद्देश्य है कि मेडिकल के भावी चिकित्सकों को ज़मीनी हकीकत से जोड़ा जाए, जिससे उभरते हुए मेडिकल कॉलेज के भावी चिकित्सकों को नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ और वेलनेस सेंटर) के कामकाज का अनुभव प्राप्त करने का एक अवसर मिले।

    इस दौरान सिनी के एडवाइजर कर्नल एमपी करिअप्पा ने कार्यशाला का उद्देश्य बताया कि एमपीएचएसएस पहल के तहत, मध्य प्रदेश सरकार ने टाटा ट्रस्ट्स के साथ एक एमओयू साइन किया है, जिसके तहत 523 मॉडल हेल्थ और वेलनेस सेंटर (अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर) की स्थापना की जा रही है। इस पहल का एक उद्देश्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों को सबसे निचले स्तर की देखभाल यानी उपकेंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर से जोड़ना है। इन्हें एमपीएचएसएस के नॉलेज मैनेजमेंट नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। साथ ही वहां तैनात स्टाफ जैसे, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), एएनएम और आशा कार्यकर्ता के क्षमता वर्धन में भी मदद करेगा। यह अनूठी पहल, संभवतः अपने प्रकार की पहली है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.