Headlines

    अधिष्ठाता ने अमरूद तो वहीं आई टी बी पी उप महानिरीक्षक ने लगाया आम का पौधा

    मेडिकल कॉलेज में आईटीबीपी के सहयोग से हुआ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

    अजनबी न्यूज शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय एवं आई टी बी पी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज प्रागंण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आई टी बी पी उप महानिरीक्षक महेश कलावत, अधिष्ठाता डॉक्टर डी परमहंस रहे। पौधरोपण कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. डी परमहंस ने कहा कि पेड़ हमारे लिए बेहद जरूरी हैं। यह पौधों और पेड़ों की वजह से ही है कि हम इस ग्रह पर जीवित रहने में सक्षम हैं। पेड़ जीवन देने वाली ऑक्सीजन को बाहर निकाल देते हैं जिसके बिना मनुष्य या अन्य प्रजातियों के लिए जीवित रहना संभव नहीं होगा। हालांकि, यह एकमात्र कारण नहीं है कि पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके पास पर्यावरण के साथ-साथ जीवित प्राणियों के लिए बहुत कुछ है। ऑक्सीजन देने के अलावा, पेड़ पर्यावरण से विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं। इस दौरान उन्होंने आम, अमरूद का पौधा लगाया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील की।

    इस कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौऋषि डॉ. के बी वर्मा, डॉक्टर राजेश अहिरवार, आई टी बी पी डॉ विनोद कुमार सरवैया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कालूराम मीणा द्वितीय कमान, श्री गुरनाम सिंह उप सेनानी सहित वरिष्ठ चिकित्सकगण , समस्त डॉक्टर , नर्सिंग ऑफिसर, मैंनेजमेंट स्टॉफ, गार्ड तथा सफाई कर्मचारी पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे आई टी बी पी महानिरीक्षक महेश कलावत ने कहा कि इन मासूम पेड़ो का इंसानों पर कर्ज हैं, पेड़ लगाना हर इंसान का फर्ज हैं। इसके साथ ही पौधरोपण करने के मुख्य अतिथि सहित चिकित्सालय स्टाफ, आई टी बी पी स्टाफ ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.