शिवपुरी अजनबी न्यूज़। नेशनल हाईवे 27 पर सिंध नदी के पुल (किमी 1321+300 LHS) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेपरवाह ट्रक चालक ने अपने भारी-भरकम वाहन को एक बेहद खतरनाक और दुर्घटना-संभावित क्षेत्र में बीच रास्ते खड़ा कर दिया।
सूचना मिलते ही हरकत में आई एनएचएआई (NHAI) और आरपीवी (RPV) की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की, तो ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में धुत मिला। पुल जैसे संवेदनशील स्थान पर ट्रक खड़ा होने से किसी बड़े सड़क हादसे का खतरा बना हुआ था।
RPV टीम ने बिना पल गंवाए त्वरित कार्रवाई की और ट्रक को सुरक्षित रूप से नजदीकी निर्धारित पार्किंग स्थल पर शिफ्ट कराया। इसके साथ ही हाईवे पर यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रक के चारों ओर उचित सुरक्षा संकेतक लगाए गए। अधिकारियों की इस सूझबूझ और ऑन-द-स्पॉट एक्शन से एनएच-27 पर एक भयावह हादसा होने से टल गया।
कुछ राहगीरों द्वारा फोन पर सूचना दी थी कि एक सिलेंडर से भरा ट्रक बीच पुल पर खड़ा है , हमने तत्काल अपनी टीम भेजी तो पता चला कि चालक नशे में घुत है हमारी टीम ने उस ट्रक को आगे साइड में पार्क कराया है। फिलहाल हमने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है।
राकेश रंजन सिन्हा
रेसीडेन्ट इंजीनियर नेशनल हाइवे


