Headlines

    मतदान का जुनून हर चुनाव में बेंगलुरु से शिवपुरी वोट डालने आए चिराग -ऋतू

    नगर पालिका चुनाव हो या विधानसभा या फिर लोकसभा कोई भी मतदान नहीं छोड़ते चिराग
    // राहुल अष्ठाना “अजनबी” //
    अजनबी न्यूज शिवपुरी। मंगलवार को सुबह सात बजे से लोकसभा चुनाव का मतदान प्रारंभ हुआ लोकसभा चुनाव को लेकर जहां शासन प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया और सभी मतदान केन्द्रों पर समय से मतदान प्रारंभ हआ। जिसमें सुबह के समय मतदाताओ में काफी उत्साह दिखाई। इसी क्रम में चिराग अरोरा जो कि शिवपुरी निवासी व्यवसायी गगन अरोरा के अनुज हैं, विगत 20 वर्षों [2003] से शिवपुरी से 1500 किलोमीटर दूर कर्नाटक के बैंगलोर में रहते हैं। वो हर बार अपना मतदान करने, चाहे वो लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का और कई बार नगरपालिका के चुनाव में भी आकर अपने मताधिकार का उपयोग करते हैं। पिछले ही नवंबर में वो विधानसभा के चुनाव में आए थे, हाँलाकि हाल ही हुए विवाह के चलते उनकी पत्नी का वोटर आईडी नहीं बन पाया था। इस चुनाव में अपनी पत्नी ऋतू अरोरा के नाम को जुड़ावाकर के वो अपनी पत्नी संग बैंगलोर से दो दिन के लिए विशेष रूप से बैंगलोर से ग्वालियर फ्लाइट लेकर शिवपुरी आए और अपने मत का प्रयोग किया और सभी से अपील की सभी लोग राष्ट्रीय हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं और मतदान करने अवश्य जाएं। इस दौरान चिराग अरोरा की पत्नी ऋतू अरोरा का कहना था कि सभी छात्र-छात्राओं, महिलाओं को अपने मत का अधिकार समझना चाहिए और मतदान अवश्य करना चाहिए। चिराग के साथ-साथ उनके माता-पिता , भाई गगन अरोरा सहित गगन की धर्म पत्नी निधी अरोरा ने भी मतदान किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *